Alia Bhatt Birthday Special : 31 साल की उम्र में करोड़ो की मालकिन हैं Alia Bhatt, इस फिल्म के जरिए हुई थी करियर की शुरुआत

3 Min Read

बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) कल अपना 32 वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस हर बार अपना बर्थडे कुछ अलग अंदाज में मनाती हैं। लेकिन क्या आप जानतें हैं 12 साल के बॉलीवुड करियर में एक्ट्रेस ने कई ऐसी फ़िल्में की है जो बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ दी है। चाहे बात गंगूबाई काठियावाड़ी की हो या राजी की कहानी ने फैंस के दिलों पर राज किया है। हिट फिल्मों के बाद कितने करोड़ की मालकिन है आलिया चलिए जानतें हैं।

यह बात तो हर कोई जनता है कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट का बॉलीवुड डेब्यू फिल्ममेकर करण जोहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से हुई थी। यह फिल्म में वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए थे। तीनो सेलेब्स की यह डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट साबित हुई थी। यह फिल्म 19 अक्टूबर साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए आलिया ने अपने आप को साबित कर दिया था और यही से उनकी सफल करियर की शुरुआत हुई।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने 15 लाख रुपये चार्ज किए थे और यह चेक उन्होंने अपनी माँ को दे दिया था। इस फिल्म के बाद अलिया ने बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फ़िल्में दी। जिसके बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में शामिल हुई। रिपोर्ट्स की माने तो, आलिया अब एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ रुपये चार्ज करतीं हैं।

एड से कमाती हैं इतने करोड़ो

सफल एक्ट्रेस के बाद आलिया भट्ट एड के जरिए भी कमाती है। एक्ट्रेस एक एड के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये चार्ज करतीं हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर पोस्ट के लिए भी एक्ट्रेस करोड़ो रुपये लेती हैं। एक्ट्रेस की नेट वर्थ के बारे में बात की जाए तो, आलिया की नेट वर्थ 517 करोड़ के लगभग है।

साल 2021 में खुद का खोला प्रोडक्शन हाउस

बीते चार साल पहले एक्ट्रेस ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला था। जिसका नाम इटरनल सनशाइन है। यह प्रोडक्शन हाउस मुंबई के जुहू में स्थित है। इसके अलावा आलिया का क्लोथिंग ब्रांड भी एडामामा नाम से है। इस ब्रांड में बच्चों के कपड़े से लेकर कस्टमाइज्ड बैग्स तक मिलते हैं।

आलिया भट्ट की हिट फिल्में

हाईवे, 2 स्टेट्स, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी, राजी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और गली ब्वॉय जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस की कई अपकमिंग फिल्म है जिसकी शूटिंग में एक्ट्रेस अभी बिजी चल रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version