बी – टाउन में इन दिनों पुरानी फिल्मों को दोबारा रिलीज़ किया जा रहा है। कई मेकर्स ने एक के बाद एक अपनी फिल्मों की अनाउंसमेंट भी की है। फिल्म सनम तेरी कसम के बाद अब मेकर्स ने उम्मीद भी लगा ली है कि पुरानी फिल्में दोबारा सिनेमाघरों में जलवा बिखेरेंगी। सनम तेरी कसम ने री-रिलीज के समय कई नई फिल्मों को टक्कर दी और हिट भी साबित हुई। ऐसे में अब कौन सी फिल्म हुई है दोबारा रिलीज़ चलिए जानतें हैं।
कब होगी दोबारा रिलीज़
अब सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म लूटेरा (Lootera) दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म को बॉलीवुड के कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है। यह फिल्म 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। पीवीआर सिनेमा ने यह अपडेट अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच शेयर की है।
खुशी से झूमे फैंस
लुटेरा विक्रमादित्य मोटवानी के डायरेक्शन में बनी है। यह फिल्म साल 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज़ की गई थी। फिल्म की कहानी धोखे और विश्वासघात की है। समय के साथ रिश्तों में भी बदलाव देखने को मिलते हैं। फिल्म में एक्टर रणवीर वरुण श्रीवास्तव का किरदार निभा रहे हैं। वही सोनाक्षी पाखी रॉय चौधरी के किरदार में हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि सबसे ज्यादा इस फिल्म का दोबारा रिलीज़ करने का इंतज़ार किया जा रहा था। फिल्म को लेकर अब फैंस का भी इंतज़ार खत्म हो गया है।