Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » मनोरंजन » Saiyaara Film Review: क्या यह नई पीढ़ी की ‘आशिकी’ बन पाएगी?

मनोरंजनसमाचार

Saiyaara Film Review: क्या यह नई पीढ़ी की ‘आशिकी’ बन पाएगी?

Nirma Purohit
Last updated: July 18, 2025 7:24 pm
Nirma Purohit
Share
5 Min Read
Saiyaara Film Review: क्या यह नई पीढ़ी की 'आशिकी' बन पाएगी?
Untitled design 3
Saiyaara Film Review: क्या यह नई पीढ़ी की ‘आशिकी’ बन पाएगी?

Saiyaara Film Review: मोहित सूरी कभी भी अपने दर्शकों को निराश नहीं करते। आशिकी 2 और एक विलन जैसी इमोशनल और हार्टब्रेकिंग फिल्मों के जरिए वे लगातार दर्शकों के दिलों पर राज करते आए हैं। उनकी फिल्में न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हिट होती हैं, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी लंबे समय तक बनी रहती हैं।

- Advertisement -

हाल ही में बैक-टू-बैक एक्शन और थ्रिलर फिल्मों के बाद सैयारा फिल्म रोमांस की एक ताज़ी हवा की तरह आई है। यह फिल्म नई पीढ़ी की आशिकी कही जा सकती है, जिसमें आहान और अनीत आदित्य-श्रद्धा की नई जेनरेशन की छवि हैं।


कहानी:

हर आम लव स्टोरी की तरह, इस फिल्म में भी एक गुस्सैल और नशे की लत से जूझता लड़का एक सीधी-सादी और मासूम लड़की के प्यार में पड़ता है। लेकिन इस कहानी में जो बात इसे अलग बनाती है, वो है प्यार की गहराई और कहानी की परतें।

कृष कपूर (अहान पांडे) एक महत्वाकांक्षी गायक और संगीतकार है जो इंडस्ट्री में संघर्ष कर अपनी पहचान बनाना चाहता है। उसका भी एक दिल तोड़ने वाला अतीत है।

दूसरी ओर, वानी बत्रा, जो हर छोटी बात भूल जाती है, अपने अतीत के दर्द को भुलाने की कोशिश कर रही है। उसे लिखना बेहद पसंद था, लेकिन एक हार्टब्रेक के बाद उसने लिखना छोड़ दिया। दरअसल, वानी अपने माता-पिता के साथ कोर्ट में अपने मंगेतर के साथ कोर्ट मैरिज के लिए पहुँची थी, तभी उसे फोन आया कि वह किसी और से प्यार करता है और शादी नहीं करना चाहता।

बाद में वानी को एक मनोरंजन बीट पत्रकार के रूप में नौकरी मिलती है, जहाँ उसकी मुलाकात कृष से होती है। वानी कैसे कृष के गानों के बोल बनती है — यह देखना भावुक अनुभव होगा।


अभिनय:

अहान पांडे और अनीत पड़ा निश्चित ही आने वाली पीढ़ी के सुपरस्टार बन सकते हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से नेटिज़न्स का खूब प्यार बटोरा है। अभिनय की बात करें तो दोनों ने भावनाओं को बखूबी निभाया है। कई दृश्य ऐसे हैं जहाँ उन्होंने बिना संवाद बोले सिर्फ अपनी आँखों से भावनाएँ व्यक्त की हैं और दर्शकों को इमोशनल कर दिया है।

अहान की एक्टिंग शुरुआत में थोड़ी साधारण लगी, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, वह अपने अभिनय से प्रभावित करते हैं और आँखें नम कर देते हैं। अनीत का अभिनय बेहद नैसर्गिक है — उनकी मासूमियत और सादगी दर्शकों को भाती है। दोनों ने अपने किरदारों को पूरी ईमानदारी से निभाया है और उनकी मेहनत साफ झलकती है।


संगीत:

सैयारा का संगीत, उसके गाने और लिरिक्स इस फिल्म की आत्मा हैं। बहुत ही मधुर और भावपूर्ण गीत फिल्म में शामिल किए गए हैं। आज के दौर में जहाँ ओरिजिनैलिटी और ‘फील’ अक्सर गायब होती है, वहीं इस फिल्म में एकदम ओरिजिनल और दिल को छू लेने वाले म्यूजिक कम्पोजीशन दिए गए हैं।

मिथून, फहीम अब्दुल्ला, विशाल मिश्रा, सचेत-परंपरा और तनिष्क बागची की टीम ने कहानी के इमोशंस को संगीत के साथ खूबसूरती से पिरोया है।


कमज़ोर पहलू:

फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी लगती है और स्टोरीलाइन आशिकी जैसी प्रतीत होती है। कुछ दृश्य अनावश्यक रूप से लंबे लगते हैं, जिससे रफ्तार थोड़ी धीमी हो जाती है। हालांकि, भावनात्मक दृश्य इन खामियों की भरपाई कर देते हैं।

अहान की एक्टिंग में सुधार की गुंजाइश है, खासकर फिल्म की शुरुआत में। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, वे अपने अभिनय में गहराई लाते हैं।


फाइनल वर्डिक्ट

सैयारा एक ऐसी फिल्म है जो सीधे दिल में उतरती है। एक आम सी लगने वाली लव स्टोरी किस्मत, हालात और टूटे रिश्तों से लड़ती है और सच्चे प्यार की गहराई में ले जाती है। यह फिल्म हर उस इंसान से जुड़ती है जिसने कभी प्यार किया हो, या कभी दिल टूटा हो।

यह फिल्म आपको रुलाएगी, आपको सोचने पर मजबूर करेगी और अंत में आपको सच्चे प्यार की मिठास और दर्द दोनों का एहसास कराएगी। सैयारा एक साधारण लेकिन भावनाओं से भरी और प्रभावशाली प्रेम कहानी है।

TAGGED:Ahaan PandeyAneet PaddaEntertainment news in hindihindi newsnews in hindiSaiyaaraSaiyaara movie review
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Previous Article भीलवाड़ा में RKRC माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया सावन महोत्सव भीलवाड़ा में RKRC माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया सावन महोत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताएं की आयोजित
Next Article राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में पाली की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण और रजत पदक जीतकर किया जिले का नाम रोशन राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में पाली की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण और रजत पदक जीतकर किया जिले का नाम रोशन
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000276421 1
MAMI में प्रदर्शित सुरुचि शर्मा की शॉर्ट फिल्म ‘गगन गमन’ को मिली डिजिटल रिलीज़
राजस्थान समाचार
January 26, 2026
1000276165
Mandar आदर्श विद्या मंदिर 77 वा गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया
राजस्थान समाचार
January 26, 2026
1000276144 1
जांगिड़ समाज Pali ने ध्वजारोहण कर मनाया 77 वा गणतंत्र दिवस
राजस्थान समाचार
January 26, 2026
1000276106 1
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोजत की वीणा गुप्ता को Sojat Road राजकीय चिकित्सालय में सम्मानित किया गया
राजस्थान समाचार
January 26, 2026
1000276044
Rajsamand : जे के मोड़ के सामने शाइन स्किल सेंटर पर पर तीन दिवसीय रेम्प प्रगोम का आज शुभारंभ किया गया
राजस्थान समाचार
January 26, 2026
1000276041
Mandar ग्रामीणों पर हमला कर भागते समय तारों में उलझा लेपर्ड 4 लोगों को किया घायल, 6 घंटे छटपटाने के बाद जंगल में भागा
राजस्थान समाचार
January 26, 2026
1000276035
Maalwaad: शिवम में हुआ “उत्सव प्रतिभा- रो” का भव्य आयोजन
राजस्थान समाचार
January 26, 2026
1000274625
Barmer : गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एकरो योगा का शानदार प्रदर्शन किया जायेगा
राजस्थान समाचार
January 24, 2026
1000274615
Barmer : बालेरा में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 250 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
समाचार राजस्थान
January 24, 2026
1000274614
Jaisalmer: वायुसेना के युद्धाभ्यास वायुशक्ति-2026 में दिखेगा शौर्य का प्रदर्शन
राजस्थान समाचार
January 24, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?