Parineeti Chopra और Raghav Chaddha के घर गूंजेगी किलकारी, Social Media पर दी जानकारी

3 Min Read
Parineeti Chopra और Raghav Chaddha के घर गूंजेगी किलकारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) के फैंस कब से अपने पसंदीदा सेलेब्स की गुड न्यूज़ का इंतज़ार कर रहे थे और इस बार दोनों ही सेलेब्स ने सरप्राइज आखिरकार अपने फैंस को दे दिया। जल्द ही अब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के घर किलकारी गूंजने वाली है। इस बात की जानकारी खुद ही एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। क्या कुछ शेयर किया है दोनों ने चलिए जानते है।

बेहद खास है ये गुड न्यूज़

सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्डा के साथ एक कोलैबोरेशन पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर खुशियों ने दस्तक देने वाली है और जल्द ही बच्चे की किलकारी भी घर में गूंजेगी। कपल का ये पोस्ट बेहद ही खास और यूनिक है. परिणीति के प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट पोस्ट में एक खूबसूरत केक पर 1+1=3 लिखा है और उसके नीचे छोटे-छोटे पैर छपे हुए हैं। यह पोस्ट कपल की खुशियों में चार चांद लगा रहे हैं। साथ ही साथ उनके फैंस भी अब खुश है कि अपनी इस जर्नी में दोनों आगे बढ़ रहे है।

सेलेब्स ने दी बधाईयां

इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमे राघव चड्डा उनका हाथ थामे चल रहे है। इस वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने फैंस से आशीर्वाद की उम्मीद जताई है। कैप्शन में उन्होंने लिखा – हमारा छोटा सा यूनिवर्स अब अपने रास्ते पर है असीम आशीर्वाद। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी ब्लेसिंग दी है।

कब शुरू हुई लव स्टोरी ?

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की लव स्टोरी साल 2023 में नई दिल्ली में शुरू हुई। डेटिंग की खबरों के सामने आने के कुछ समय बाद ही कपल ने सगाई कर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। कपल ने 24 सिंतबर 2025 को उदयपुर में परिवार और करीबियों की मौजूदगी में आलीशान लीला पैलेस में ग्रैंड वेडिंग कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version