फेमस एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली (Prajakta Koli) इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों का हिस्सा बन चुकी हैं। एक्ट्रेस 25 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल से शादी रचाने के लिए तैयार हैं। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं,और एक्ट्रेस की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालतें हैं क्या कुछ हुआ है ख़ास उनके मेहंदी सेरेमनी में।
सिंपल लुक में प्राजक्ता ने धड़काया फैंस का दिल
मेहंदी के लिए प्राजक्ता ने बेहद ही सिंपल लुक रखा था। इस ख़ास दिन के लिए एक्ट्रेस ने रेड कलर को चुना रेड कलर के सूट में एक्ट्रेस खूबसूरत लग रही थी। लाइट मेकअप के साथ गोल्डन ईयररिंग्स उनके लुक में चार चाँद लगा रहा था। वही उनके पति वृषांक खनाल उनके अपोजिट नजर आएं। इस दिन के लिए वृषांक ने वाइट कुर्ता चुना जिसमे वो हैंडसम लग रहें थें।
परिवार के साथ जमकर डांस करते नजर आएं सेलेब्स
मेहंदी फंक्शन में प्राजक्ता ने अपने पिया के नाम की मेहंदी रचा ली है। जोकि सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहीं हैं। वही इस फंक्शन से सेलेब्स के डांस के वीडियो भी सामने आएं इस वीडियो में प्राजक्ता अपने पति वृषांक के साथ रोमांटिक होती दिखी। प्राजक्ता के साथ- साथ उनके परिवार वाले और ससुराल वाले भी जमकर डांस करते दिखें।
साल 2023 में हुई थी कपल की सगाई
साल 2023 में इस कपल ने सगाई कर ली थी और अपना रिश्ता जग जाहिर कर दिया था। आपको बता दें, 13 साल से प्राजक्ता और वृषांक एक – दूसरे को डेट कर रहें थे। लंबे इंतज़ार के बाद अब ये कपल करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में 25 फरवरी को शादी रचाएगा।