
सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी (Disha Patani) की बहन खुशबू पाटनी (Khushboo Patani) का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खुशबू पाटनी ने एक छोटी सी बच्ची की जान बचाई है। सोशल मीडिया पर खुशबू पाटनी की लोग जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला चलिए जानतें हैं।
खुशबू पाटनी ने किया सोशल मीडिया वीडियो शेयर
खुशबू पाटनी भारतीय सेना की पूर्व लेफ्टिनेंट रह चुकी हैं। अब हालही में सोशल मीडिया के जरिए खुशबू ने एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो रविवार 20 अप्रैल का बताया जा रहा है। इस वीडियो को देख आपकी भी आंखें नम हो जाएँगी। दरअसल यह वीडियो बरेली का है। एक पोस्ट शेयर कर खुशबू ने बताया कि उनके घर के पास यह बच्ची उनको मिली है। खुशबू की माँ को बच्ची के रोने की आवाज आती है और वो तुरंत कामवाली के साथ वहां पहुंचती हैं। वीडियो में वो कहती है बच्चे के चेहरे पर फोकस करें। साथ ही लोगों से अपील करतीं हैं कि अगर आप बरेली के हैं और यह बच्ची को पहचानते हैं तो हमें बताइए कि इनके माता – पिता ने इन्हें क्यूँ छोड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है बच्ची के चेहरे पर कई सारी चोटे भी लगी है।
रेलवे स्टेशन से चुराया गया था बच्ची को
इस वीडियो को शेयर कर खुशबु ने बताया कि यह बच्ची को रेलवे स्टेशन से चुराया गया है। बच्ची को खंडहर स्थल पर गलत इरादे से लाया गया था। लेकिन जब बच्ची रोने लगी तो खुशबू की माँ ने पूछा कौन है वहां किसका बच्चा रो रहा है। आरोपी महिला की आवाज सुन शायद वहां से भाग जाता है। खुशबू के इस नेक काम के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा ईश्वर आपको और बच्ची को आशीर्वाद दें। वही खुशबू ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा मैडम अभी सेना में नहीं है लेकिन सेना की भावना उनके मन से नहीं गई है।