
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बीते दिनों अपनी भाई की शादी को लेकर सुर्ख़ियों का हिस्सा बनी थीं। जहाँ से सोशल मीडिया पर उनकी कई सारी तस्वीरें वायरल हुई। वही अब परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है। प्रियंका के फैंस काफी लंबे समय से उनका बॉलीवुड में कमबैक करने की राह देख रहे हैं। क्या कुछ है चोपड़ा सिस्टर (Chopra Sister) को लेकर अपडेट चलिए जानतें हैं।
प्रियंका की माँ मधु ने दी इस बात जानकारी
हालही में एक इंटरव्यू के दौरान मधु चोपड़ा ने खुलासा किया है कि दोनों बहनें एकसाथ काम करती नजर आ सकती हैं। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया मेरे बच्चों का कुछ तो कनेक्शन रहा है इंडस्ट्री से जिसकी वजह से हमारे परिवार वाले भी इंडस्ट्री में आ गए हैं। आपको बता दें, अब परिणीति डायरेक्टर भी बन चुकी हैं उन्होंने पता है एक्टिंग में उन्हें कैसे मोल्ड होना रहता है। हम सब चाहते हैं प्रियंका और परिणीति के साथ आए अगर ऐसा होगा तो आपके मुँह में घी शक्कर।
हिट फिल्मों के बाद प्रियंका को मिला फैंस का प्यार
इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या आपके परिवार वाले लड़कियों को सपोर्ट करते हैं ? इस बात का जवाब देते हुए प्रियंका की माँ मधु ने कहा, प्रियंका ने सालों पहले ही चोपड़ा परिवार का नाम रोशन किया है। प्रियंका की हिट फिल्मों के बाद घर में हर कोई लड़कियों को सपोर्ट करता है। प्रियंका ने अपने बाद सभी के लिए रास्ता आसान कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा और परिणीति के बाद मनारा चोपड़ा को भी अब इंडस्ट्री में नई पहचान मिल रही है।