
Chhaava Review : कहानी ऐसी जिसे देखकर दर्शकों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे वही दूसरी तरफ कहानी के अगले सीन के लिए बेताब दर्शक तो समझिए कहानी किस तरह की होगी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की मेहनत साफ तौर पर नजर आ रही है। “छावा”(Chhaava) ने ना सिर्फ विक्की के फैंस को पागल किया है, बल्कि उनके स्टारडम में चार चांद लगाया है।
कैसी है फिल्म की कहानी?
फिल्म “छावा “छत्रपति संभाजी महाराज की है। कैसे शिवाजी महाराज के मृत्यु के बाद मुगल मराठों पर राज करने की कोशिश करतें हैं। लेकिन संभाजी महाराज ने अपने पिता के सम्राज्य का सपना किस तरह पूरा किया है ये फिल्म इसी कहानी पर आधारित है। फिल्म में कई ऐसे सीन है जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है। इस फिल्म के जरिए लोग देश – विदेशों में जानेंगे कि क्या थी संभाजी महाराज की कहानी और क्या कुछ उन्होंने किया था अपने साम्राज्य के लिए। यह फिल्म एक ऐसी सिनेमाई दुनिया का अनुभव करवाती है, जिस वजह से एक पल के लिए स्क्रीन से नजर नहीं हटती है। फिल्म की कहानी वापस उन इतिहास के गलियों में ले जाएगी जहां संभाजी महाराज जैसे वीर पुत्रों ने जन्म लिया था।
एक्टिंग
विक्की कौशल ने अपने करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस इस फिल्म में दिया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई के किरदार में हैं। स्क्रीन पर उनका किरदार हमेशा की तरह उनके फैंस के दिलों पर राज कर रहा है।इस फिल्म के जरिए विक्की ने हर इमोशन को जिया है। साथ ही डायलॉग डिलीवरी बेहद ही कमाल की है। विक्की ने अपने फैंस को अपनी परफॉर्मेंस से शॉक कर दिया है। विक्की रश्मिका के अलावा इस फिल्म में कई कलाकार नजर आए जैसे आशुतोष राणा, रवि कलेश और अक्षय खन्ना के किरदार ने तो कहानी में जान डाल दी।
डायरेक्शन
इस फिल्म की कमान लक्ष्मण उतेकर ने संभाली है। मेकर्स की मेहनत साफ तौर पर स्क्रीन पर नजर आ रही हैं। ऐसे वीरों की फिल्में बनाना आसान नहीं होता, लेकिन जिस तरह से उन्होंने इस कहानी को प्रस्तुत किया है ये काबिले तारीफ है।लक्ष्मण उतेकर हिंदी मीडियम, लुका छिपी, मिमी जैसी कई फिल्में बना चुके हैं और अपने सोच विचारों से बॉक्स ऑफिस पर झंडे भी गाड़ दिए हैं।
फिल्म में हैं कई बेहतरीन डायलॉग
* हम शोर नहीं करतें सीधा शिकार करतें हैं।
* विश्वास आपका साथ है तो युद्ध लगे त्योहार।
*जन्नत के दरवाज़े खोलो राजा आ रहा है।
*कभी शेर के छावा को कुत्तों के पिल्लों से डरता देखा है?
म्यूजिक
एआर रहमान का म्यूजिक अच्छा है। एक-एक सीन पर म्यूजिक बेहद अच्छा फील दे रहा है। कुल मिलाकर यह फिल्म आपको किसी भी हाल में देखनी चाहिए।
रेटिंग 4.5/5