Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » संपादकीय » स्टार बनने की राह पर युवा क्रिकेटर

संपादकीयस्पोर्ट्स

स्टार बनने की राह पर युवा क्रिकेटर

Jagruk Times
Last updated: February 28, 2024 8:33 pm
Jagruk Times
Share
7 Min Read
स्टार बनने की राह पर युवा क्रिकेटर
स्टार बनने की राह पर युवा क्रिकेटर
स्टार बनने की राह पर युवा क्रिकेटर 3

ऑस्ट्रेलिया फ्रंटियर को पार करना निरंतर कठिन होता जा रहा है, विशेषकर आईसीसी प्रतियोगिताओं के फाइनल्स में। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और सीनियर (पुरुष) एकदिवसीय विश्व कप के बाद अब भारत अंडर-19 विश्व कप का फाइनल भी ऑस्ट्रेलिया से हार गया।

- Advertisement -

पिछले साल हुए सीनियर वर्ल्ड कप की तरह इस साल के जूनियर वर्ल्ड कप में भी भारत बिना हारे, अपने सभी लीग, नॉकआउट व सेमीफाइनल मैच प्रभावी ढंग से जीतते हुए फाइनल में पहुंचा था, लेकिन बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका) में ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वह 174 रन पर सिमट गया और 79 रन से रिकॉर्ड छटी बार अंडर-19 ट्राफी उठाने से चूक गया।

बेनोनी में 11 फरवरी 2024 को अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में रन के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया की यह रिकॉर्ड जीत है कि इससे पहले कोलंबो (श्रीलंका) में 19 फरवरी 2006 को भारत पाकिस्तान से 38 रन से हारा था।

इनके अतिरिक्त अंडर-19 में भारत दो और फाइनल्स हारा है- 14 फरवरी 2016 को मीरपुर (बांग्लादेश) में वेस्टइंडीज से 5 विकेट से और 9 फरवरी 2020 को पॉटशेफस्ट्रूम (दक्षिण अफ्रीका) में बांग्लादेश से 3 विकेट से। लेकिन इसका एक दूसरा पहलू यह भी है कि भारत रिकॉर्ड 9 बार अंडर-19 के फाइनल्स में पहुंचा है और उसने इस ट्राफी को रिकॉर्ड पांच बार उठाया है- 2000 (मुहम्मद कैफ की कप्तानी में), 2008 (विराट कोहली), 2012 (उन्मुक्त चंद), 2018 (पृथ्वी शा) और 2022 (यश धुल)। अंडर-19 का यह मंच किसी भी क्रिकेटर के लिए भविष्य का सितारा बनने के लिए स्टेपिंग स्टोन है।

हालांकि इस मंच पर ऐसे भी क्रिकेटर जिन्होंने भविष्य के लिए बहुत उम्मीदें जगाई थीं और फिर वक्त की आंधी में अचानक गुम हो गए (जिनमें प्रमुख हैं उन्मुक्त चंद, अशोक मेनारिया, विजय जोल, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल आदि) लेकिन साथ ही ऐसे खिलाड़ियों की भी लंबी सूची है जो सीनियर स्तर पर बहुत बड़े स्टार बने हैं जैसे विराट कोहली, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, इरफान पठान, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन, सुरेश रैना, मुहम्मद कैफ, ऋषभ पंत, केएल राहुल, कुलदीप यादव आदि।

इस समय जो अपना लोहा मनवा रहे हैं जैसे यशस्वी जैसवाल व शुभम गिल, वह भी अंडर-19 की सफलता की ही देन हैं। इसलिए बेनोनी के फाइनल में हार के बावजूद यह प्रश्न तो बनता ही है कि इस समय कौन-से लड़के हैं जो भविष्य का सितारा बनने की दस्तक दे रहे हैं? इस अंडर-19 विश्व कप में अगर प्रभावी परफॉरमेंस के हिसाब से देखा जाये तो कुछ नाम अपने आप ही उभरकर सामने आ जाते हैं- उदय सहारन, मुशीर खान, सचिन धास, अर्शिन कुलकर्णी, सौम्य पांडे, नमन तिवारी व राज लिंबानी।

गौरतलब यह भी है कि इन लड़कों को इस मकाम तक पहुंचाने में इनके परिवारों का बड़ा योगदान व कुर्बानियां हैं, हालांकि इनकी खुद की मेहनत को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता। वैसे इन युवाओं की यात्रा इनके बचपन में ही आरंभ हो गई थी, जिस दौरान इन्हें अपने घर, गृहनगर, रिश्तेदारों व दोस्तों का सुख त्यागना पड़ा और इनके क्रिकेटिंग सपनों को साकार करने के लिए इनके परिवारों को बहुत अधिक समय व पैसे का निवेश करना पड़ा है।

इनके सपनों का साकार होना अन्य सौ के लिए प्रेरणा बनेगा। कप्तान उदय सहारन मात्र 12 वर्ष के थे, जब उन्हें राजस्थान के जिला श्रीगंगानगर में अपना घर छोड़कर 80 किमी दूर पंजाब के जिला फज्लिका में शिफ्ट होना पड़ा कि ट्रेनिंग की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उप कप्तान सौम्य पांडे और उनके पेरेंट्स को मध्य प्रदेश के सिधि जिले में भरतपुर से 40 किमी दूर रेवा में एक किराये के मकान में शिफ्ट होना पड़ा ताकि क्रिकेट अकादमी के पास ठहरा जा सके। अर्शिन कुलकर्णी ने सोलापुर से पुणे तक की 250 किमी की यात्रा तय करनी पड़ी। तेज गेंदबाज राज लिंबानी ने 550 किमी की यात्रा तय की, पाकिस्तान की सीमा के निकट अपने गांव दयापुर से बड़ोदा तक।

इन सभी यात्राओं की पृष्ठभूमि में कुर्बानी देने वाला परिवार या क्रिकेट में नाकाम पिता है, जो अपने टूटे सपनों को अपने बेटे के जरिये पूरा करने के प्रयास में है।

उदय के पिता संजीव सहारन श्रीगंगानगर के गावस्कर के नाम से विख्यात थे। अपना क्रिकेट करियर न बना सके तो बीसीसीआई की लेवल 1 कोचिंग परीक्षा पास की और अपनी अकादमी चलाने लगे। उदय के जन्म से पहले ही उन्होंने तय कर लिया था कि उनका बेटा क्रिकेटर बनेगा। इसलिए उन्हें अक्सर कठोर प्रेम का परिचय देना पड़ा।

उदय को वह अंडर-14 के मोहाली कैंप में छोड़ आये थे। बेटा अकेला वहां रहना नहीं चाहता था, लेकिन उन्होंने उसे वादा करने के बावजूद वापस नहीं बुलाया ताकि उसकी ट्रेनिंग पूरी हो सके। इसी तरह अर्शिन के बाल रोग विशेषज्ञ पिता अतुल कुलकर्णी का सोलापुर में क्लिनिक था, जिसे छोड़कर वह पुणे शिफ्ट हुए ताकि अपने बेटे के जरिये अपने क्रिकेट के सपने को पूरे कर सकें।

इनके परिवार में सभी डाक्टर हैं, अर्शिन के दादा भी क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन कोई भी कामयाब क्रिकेटर न बन सका और अब सभी अर्शिन को सफल होता देखना चाहते हैं।

हालांकि राज लिंबानी के पिता वसंतभाई पटेल को क्रिकेट का शौक नहीं है, लेकिन दयापुर के कठिन मौसम (गर्मियों में 50 डिग्री सेल्सियस) में वह अपने बेटे को पागलों की तरह मेहनत करते हुए देखना नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने उसे बड़ौदा भेज दिया।

बीड (महाराष्ट्र) में संजय धास ने अपने बेटे का नाम सचिन रखा और उसे ‘तेंदुलकर’ बनाने के लिए कर्ज लेकर छह टर्फ विकेट बनवाये ताकि वह रोजाना 1,000 से 1500 गेंद खेल सके। सरफराज खान व मुशीर खान के पिता नौशाद खान का यह जुमला तो अब सबकी जबान पर है, “मैंने पहले ही बोल दिया था कि उन्हें अच्छा बाप चाहिए या अच्छा कोच।”

सारिम अन्ना

TAGGED:cricket news in hindihindi newsnews in hindiभारत
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article सांचौर : सरकारी आवास पर शराब पार्टी का आरोप, शिकायत पर जांच करने रात में पहुंचे तहसीलदार सांचौर : सरकारी आवास पर शराब पार्टी का आरोप, शिकायत पर जांच करने रात में पहुंचे तहसीलदार
Next Article अमरीका में भारतीय छात्रों की मौत, दुखद संयोग या डरावनी साजिश? अमरीका में भारतीय छात्रों की मौत, दुखद संयोग या डरावनी साजिश?
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000301761
Jaipur: दिव्यांगों की पेंशन बढ़कर हुई 1425/- प्रतिमाह दिव्यांग सेवा समिति पाली ने जताया सीएम का आभार
समाचार राजस्थान
February 27, 2026
1000301745
Bhilwara: एडवोकेट नरेंद्र सिंह राठौड़ एनवायरनमेंट एंड कोर्ट अवेयरनेस कमेटी में सदस्य नियुक्त
समाचार राजस्थान
February 27, 2026
1000301738
Bhilwara में “मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर” विषय पर आयोजित इंटरैक्टिव सेशन का सफल आयोजन
समाचार राजस्थान
February 27, 2026
1000301733
501 निशानों के साथ गूंज उठा Bhilwara, छप्पन भोग व भव्य भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सागर
समाचार राजस्थान
February 27, 2026
1000301710
Jaisalmer पोकरण के आकाश में बरसी भारतीय वायुसेना की शक्ति, राष्ट्रपति मुर्मू बनीं शौर्य की साक्षी
समाचार राजस्थान
February 27, 2026
1000301707
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को Jaisalmer एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) प्रचंड में उड़ान भरी
समाचार राजस्थान
February 27, 2026
1000301649
Balotra : ट्रेलर से टकराई बस, 6 की मौत, स्लीपर बस में लटके दिखे शव; ड्राइवर साइड का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त
समाचार राजस्थान
February 27, 2026
1000301560
Barmer: सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने मोखाब खुर्द में मुख्य द्वार उद्घाटन एवं पाबूमाली में डिजिटल बोर्ड का लोकार्पण
समाचार राजस्थान
February 27, 2026
1000300950
Pali वार्ड 37 के रहवासियों ने शेल्टर हाउस बनाकर कुत्तों के विस्थापन की उठाई मांग
समाचार राजस्थान
February 26, 2026
1000300853 scaled
Barmer : रोडवेज बस स्टैंड पर आगजनी का मॉक ड्रिल**विभागों के बीच बेहतरीन तालमेल, आपातकालीन तैयारियों की जांच
समाचार राजस्थान
February 26, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?