Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » मुंबई » Mumbai: ‘तीर्थंकर भगवान महावीर’ विशेषांक का विमोचन

मुंबईसमाचार

Mumbai: ‘तीर्थंकर भगवान महावीर’ विशेषांक का विमोचन

Jagruk Times
Last updated: April 23, 2024 6:07 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
‘तीर्थंकर भगवान महावीर’ विशेषांक का विमोचन
‘तीर्थंकर भगवान महावीर’ विशेषांक का विमोचन
Mumbai: ‘तीर्थंकर भगवान महावीर’ विशेषांक का विमोचन 3

मुंबई। भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण वर्ष के उपलक्ष्य में ‘हिंदी विवेक’ मासिक पत्रिका द्वारा प्रकाशित ‘तीर्थंकर भगवान महावीर’ विशेषांक का विमोचन समारोह महावीर जयंती के शुभ अवसर पर पुणे में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में संपन्न हुआ। जैन तपस्वी उपाध्याय प. पू. प्रवीण ऋषि महाराज और रा. स्व. संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के करकमलों द्वारा विशेषांक का विमोचन किया गया।

- Advertisement -

इस दौरान मंच पर हिंदुस्थान प्रकाशन संस्था के अध्यक्ष पद्मश्री रमेश पतंगे, हिंदी विवेक मासिक पत्रिका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमोल पेडणेकर, हिंदी विवेक की कार्यकारी सम्पादक पल्लवी अनवेकर, सुहाना प्रवीण मसालेवाले के डायरेक्टर विशाल कुमार राजकुमार चोरडिया, पोपटलाल ओसवाल एवं राजेंद्र बाठिया उपस्थित थे।

तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मकल्याणक दिवस ( 21 अप्रेल) के शुभ अवसर पर पुणे स्थित गोयल गार्डन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जैन मुनि द्वारा मंगलाचरण का गायन कर महावीर वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद मंच पर उपस्थित मान्यवरों का परिचय देकर उनका स्वागत सम्मान किया गया।

विचारों का आत्मसात करें : अमोल

हिंदी विवेक के सीईओ अमोल पेडणेकर ने कहा कि तीर्थंकर महावीर के विचारों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करने की आवश्यकता है, क्योंकि यह सम्पूर्ण मानवता एवं प्राणिमात्र के लिए हितकारी है। उनके विचारों, सिद्धांतों एवं संदेशों को इस विशेषांक का प्रकाशन किया गया है।

विशाल कुमार चोरडिया ने अपनी मनोभावना व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान महावीर के विचार कालजयी हैं। यदि हम उनके मार्ग पर चलें, तो सुख-शांति और समृद्धि मिल सकती है। हिंदी विवेक ने मुझे भी महावीर के विचारों को प्रचारित करने हेतु सेवा-सहयोग के लिए सहभागी बनाया, उसके लिए मैं उनका अभिनंदन और आभार करता हूं।

सबकी पहचान अलग : रमेश पतंगे

पद्मश्री रमेश पतंगे ने कहा कि विश्व में अनेक देश हैं, मगर सबकी अपनी-अपनी पहचान है। जैसे यूरोप-अमेरिका को उनकी भौतिकता के लिए जाना जाता है, लेकिन भारत धर्मभूमि है, इसलिए इसे तपोभूमि के रूप में जाना जाता है। वेद काल से लेकर आज तक भारत धर्म भूमि के रूप में विख्यात है।

उन्होंने कहा कि इसे धर्म भूमि के रूप में टिकाए रखने के लिए जिन संत, महात्मा और महापुरुषों ने अपना योगदान दिया, उनमें महावीर जी अग्रणी रहे हैं। इसीलिए भारतीय संविधान में भी महावीर जी के अहिंसा के विचारों को महत्व दिया गया है और आर्टिकल 21 में कहा गया है कि कानून की प्रक्रिया पूर्ण किए बिना किसी को फांसी की सज़ा नहीं दी जा सकती।

अभिनंदनीय कार्य : सुनील आंबेकर

सुनील आंबेकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी विवेक एक वैचारिक प्रबोधन का उपक्रम है। इसके द्वारा राष्ट्र, धर्म और समाज सेवा के लिए निरंतर प्रासंगिक विषयों पर विशेषांक एवं ग्रंथ प्रकाशित किये जाते हैं और यह कार्य उल्लेखनीय एवं अभिनंदनीय है। हज़ारों वर्षों पहले महावीर जी ने जो मार्गदर्शन दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। वर्तमान समय की सभी समस्याओं का समाधान उनके द्वारा बताए गए सिद्धान्तों का पालन कर किया जा सकता है। इसके साथ ही सांस्कृतिक जीवन मूल्यों के प्रति भी जागरूक होकर संकल्पबद्ध होना होगा।

TAGGED:hindi newsmumbainews in hindiTirthankar Lord Mahavir
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article विरार-अलीबाग कॉरिडोर कार्य जल्द शुरू होगा विरार-अलीबाग कॉरिडोर कार्य, डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर
Next Article मंदिर में बिराजे बाबा रामदेव Rajasthan News: गाजों बाजों के साथ मंदिर में बिराजे बाबा रामदेव
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

WhatsApp Image 2025 08 23 at 3
Rajsamand : “‘सारा जहाँ से अच्छा’: अंतरिक्ष दिवस पर सांसद ने बच्चों को Rakesh Sharma की प्रेरणा से जोड़ा”
Short News राजस्थान समाचार
August 23, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 10
Ek Deewane Ki Deewaniyat Teaser : नई लव स्टोरी से चलाएंगे Harshvardhan Rane दिलों पर जादू ? Sonam Bajwa संग जमेगी जोड़ी
मनोरंजन समाचार
August 23, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 7 1
Bhilwara : “Narayan Reiki का संदेश: सकारात्मक सोच से संवरता है जीवन”
Short News राजस्थान समाचार
August 23, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 7
Bhilwara : आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कसी लगाम, बड़ी मात्रा में जब्ती व नष्टिकरण
Short News राजस्थान समाचार
August 23, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 5 2
Rajsamand : राजस्थान मार्बल उद्योग को मिली बड़ी राहत, रॉयल्टी दरों में कटौती पर बनी सहमति
राजस्थान समाचार
August 22, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 5 1
Rajsamand : “रोटी-रोज़गार बचाने की लड़ाई में विधायक मेवाड़ का बड़ा बयान”
राजस्थान समाचार
August 22, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 5
Mandar : पुलिस थाना मंडार की अवैध शराब सप्लायरो के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई
समाचार राजस्थान
August 22, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 4 3
Rajsamand : भाजपा जिला अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का किया स्वागत
समाचार राजस्थान
August 22, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 4 2
Bhilwara : रामपुरा आगुचा खदान में क्षेत्रीय खदान बचाव प्रतियोगिता 2025 की तैयारियाँ शुरू
राजस्थान समाचार
August 22, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 4 1
Bhilwara : राजेन्द्र मार्ग स्कूल में हुआ एलबेंडाजोल दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ
राजस्थान समाचार
August 22, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?