![](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/04/mumbai.webp)
मुंबई। दक्षिण मुंबई क्षेत्र के भूलेश्वर में शीतला माता मंदिर में महिलाओं ने बासोड़ा का भोग लगाकर शीतला माता की कथा का श्रवण कर बासोड़ा पर्व मनाया। यह पर्व चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी को शीतला सप्तमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा की जाती है और बासोड़ा पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार शीतला माता की पूजा से महामारियों से रक्षा होती है। कहते हैं जो व्यक्ति शीतला सप्तमी पर व्रत रखकर माता शीतला की विधि विधान से पूजा करता है उसे चेचक, बुखार, फोड़े -फुंसी और आंखों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।