Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Holi : रीमिक्स के जरिये नई पीढ़ी को लुभाते फगुवा गीत

समाचारराष्ट्रीयसंपादकीय

Holi : रीमिक्स के जरिये नई पीढ़ी को लुभाते फगुवा गीत

Jagruk Times
Last updated: March 23, 2024 7:28 pm
Jagruk Times
Share
9 Min Read
HOLI GEET
HOLI SONG
Holi : रीमिक्स के जरिये नई पीढ़ी को लुभाते फगुवा गीत 3

फाग होली के अवसर पर गाये जाने वाले वो गीत होते हैं, जिनके शब्दों में ही नहीं, लय, ध्वनि और स्टाइल में भी एक खास तरह की फागुनी मस्ती होती है। एक जमाना था जब होली का सबसे बड़ा आकर्षण गांव जवार में गाये जाने वाले ये फगुवा गीत या फाग ही होते थे। लोग महीनों पहले इनकी तैयारी करते थे और रात-रात भर इसका रियाज करते थे। जाहिर है उन दिनों मनोरंजन के दूसरे साधन कम थे या बिल्कुल ही नहीं थे।

- Advertisement -

इसलिए फागुन का महीना आते ही सिर्फ खेतों में सरसो के फूल या आम के पेड़ों पर सिर्फ बौरे ही नहीं अखुवाती थीं बल्कि लोगों के तन बदन में भी एक खास तरह झुरझुरी फूटने लगती थी, जो होली आते आते फगुवा गीतांे में फूटकर मचलने लगती थी। फाग गीत इसी मस्ती को शब्द देते थे।

फाग खास तौरपर उत्तर प्रदेश के बुदेंलखंड, अवध और ब्रज क्षेत्र के प्रमुख होली गीत होते हैं। लेकिन बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक भी इनकी संस्कृति फैली हुई थी। वक्त के साथ पुराने फाग गीतों की परंपरा तो किसी हद तक लुप्त हो गई है, लेकिन नए दौर में फिल्मी गीतों को फाग की तरह रीमिक्स करके या नए फिल्मी गानों की धुनों पर पुराने फगुवा गीतों को गाया और सुना जा रहा है।

कहना न होगा कि युवाओं के बीच खास तौरपर ये रीमिक्स फगुवा गीत खूब मशहूर हो रहे हैं। जैसे पिछली होली में ‘अब तो सजन मोहे भुला दे’, गीत को फाग की तरह रीमिक्स करके शहरों से लेकर गांव तक में खूब सुना गया। इस साल भी कई फिल्मी गीतों को फाग की शैली में ढालकर सुना जा रहा है। ब्रज शैली के फाग गीत सदियों से होली के आते ही गांवों में हर तरफ गूंजने लगते थे। अब यह नई शैली में रीमिक्स होकर भी खूब बज रहा है।

पिछले दिनों ‘हाय न देख सखी फागुन के उत्पात, दिनवो लागे आजकल पिया मिलन की रात’ जैसे फगुवा गीत को पूर्वांचल की आला गायिका सन्नो की तर्ज पर खूब पसंद किया गया और एक जमाने में बिहार का मशहूर फगुवा गीत रहा ‘मडंवा में रामजी के रंग हुई पगडिया, राम खेली, लखन खेली होली रे’ भी नई स्टाइल में रीमिक्स होकर युवाओं को खूब भाया है।

इससे साफ है वक्त भले बदल जाए लेकिन साहित्य संस्कृति में जो एक अंतर्निहित आकर्षण व नशा होता है, वह कभी कम नहीं होता। फाग या फगुवा गीत दरअसल फागुन की स्वर लहरी है। जहां भी होली धूमधाम से मनाई जाती है, वहां फागुन का नाम सुनते ही कवियों, शायरों की कलमें भी मस्ती में झूमने लगती हैं। किवदंती है कि फागुन की हवा में ही एक खास तरह का मादक नशा होता है। ठीक यही बात होली के फगुवा गीतों में भी होती है। फगुवा गीतों के अक्षर-अक्षर से प्रेम अल्हड़पन, मस्ती और मासूमियत झरती है।

यही वजह है कि होली के गीत बिना कहे प्रेम पत्र हैं। लोग अकेले या समूह में इन्हें गाते हुए एक खास तरह की ऊर्जा, एक खास तरह की तरंग से खुद को सराबोर महसूस करते हैं। इसलिए भले इनके गाने की स्टाइल वक्त के साथ बदल जाए, लेकिन इनमें मौजूद मस्ती बिल्कुल नहीं बदलती। अब इसे ही लें। चाहे जिस युग का यह फगुवा हो, लेकिन आज भी ये शब्द युवाओं को चुबंक की तरह अपनी ओर खींच लेते हैं।

रसिया रस लूटो होली में,

राम रंग पिचुकारि, भरो सुरति की झोली में
हरि गुन गाओ, ताल बजाओ, खेलो संग हमजोली में
मन को रंग लो रंग रंगीले कोई चित चंचल चोली में
होरी के ई धूमि मची है, सिहरो भक्तन की टोली में

रंगपंचमी का भारतीय सनातन संस्कृति में बहुत महत्व है। आम लोगों की होली के बाद इस दिन भगवान कृष्ण ने राधा रानी को अबीर, गुलाल लगाया था और उन्हें पहनने के लिए पीले वस्त्र दिए थे। तब से हर साल होलिका दहन के पांचवें दिन रंगपंचमी का पर्व मनाया जाता है। कई जगहों पर इसे देवताओं की होली भी कहा जाता है। होली का कई दिनांे तक चलने वाला त्योहार रंगपंचमी के साथ ही खत्म होता है।

रंगपंचमी का धार्मिकता से कहीं ज्यादा आध्यात्मिकता के साथ रिश्ता है। यह शरीर और आत्मा के आध्यात्मिक मिलन का प्रतीक है। जब इस दिन लोग एक दूसरे पर फूलों से निर्मित सात्विक अबीर और गुलाल फेंकते हैं, तो सभी के प्रेम के एक रंग में रंगे जाने की कल्पना की जाती है। माना जाता है कि इस दिन जो अबीर और गुलाल एक दूसरे पर फेंका जाता है, उससे लोगों में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और धरती में गिरे रंग और अबीर से धरती पवित्र हो जाती है। इस देव होली को भी होली के एक लघु रूप में मनाते हैं।

मुख्य होलिका दहन की तरह इस दिन भी छोटी लगभग प्रतीक के रूप में होली जलायी जाती है और इसमें वो बहुत सी सामग्री डाली जाती है, जो हवन में इस्तेमाल होती है। लेकिन इस दिन गीले रंगों से होली नहीं खेली जाती बल्कि फूलों या प्राकृतिक पत्तियों से निर्मित अबीर और गुलाल से ही होली खेलने का चलन है। चूंकि इस दिन भगवान कृष्ण ने राधा जी को पीले वस्त्र दिए थे। इसलिए इस दिन लोग मंदिरों में पीले वस्त्र धारण करके फूलों से नाचते, गाते होली खेलते हैं और वैष्णव लोग इस दिन भगवान विष्णु के लिए पीले वस्त्र अर्पित करते हैं।

बड़ी होली की तरह ही इस देव होली में भी घर को खूब साफ सुथरा किया जाता है। तरह तरह के पकवान बनाये जाते हैं। महाराष्ट्र में खास तौरपर रंगपंचमी उत्साह से मनायी जाती है, इसलिए इस दिन घरों में पूरनपोली बनती है, क्योंकि देव होली पर भगवान विष्णु को पूरनपोली से ही भोग लगाने की परंपरा है। भारत में कई जगहों पर रंगपंचमी विशेष रूप से उत्साह के साथ मनायी जाती है। मथुरा और वृंदावन में इसे लेकर सबसे ज्यादा उत्साह होता है।

इंदौर, नासिक और महाराष्ट्र के कुछ दूसरे शहरों में भी इसे खूब धूमधाम से मनाते हैं। यह चैत्र महीने की कृष्ण पंचमी भी होती है, इसलिए माना जाता है कि यह होली के बाद फसलों के लिए ऋतुओं को धन्यवाद देने का एक धार्मिक और आध्यात्मिक तरीका है। मध्य प्रदेश में इंदौर में खास तौरपर रंगपंचमी के दिन विशेष होली खेली जाती है।

इस दिन इंदौर में बड़ी धूमधाम से गेर यानी जुलूस निकाल जाता है, जिसमें हजारों किलो गुलाल खर्च होता है, लेकिन जहां दूसरी जगहों पर रंगपंचमी सूखे, अबीर और गुलाल से मनायी जाती है, वहीं इंदौर में यह पानी से भी खेली जाती है। यहां इस दिन लोग पानी में घोले गए गुलाल से लोगों को नहलाते हैं। मथुरा, वृंदावन की तरह इंदौर में भी लोग इस विशेष होली पंचमी के दिन घूमने आते हैं और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रंगपंचमी का आनंद लेते हैं।

इस दिन नवग्रहों की पूजा भी की जाती है और कुंडली में छिपे दोषों के खात्मे के लिए पूजा भी की जाती है। इस पर्व के पीछे एक पुराण कथा जुड़ी हुई हैं जिसके मुताबिक भगवान शिव ने जब कामदेव को, उनकी तपस्या भंग करने के दंड स्वरूप भस्म कर दिया था, तो इससे देवता बहुत मायूस हो गये थे। उन्होंने इकट्ठे होकर भगवान शिव से बहुत चिरौरी विनती की। ऐसे में भगवान शिव ने कामदेव को एक बार फिर से जीवित कर दिया, जिससे देवी देवता बहुत प्रसन्न हुए और तभी से होली के पांचवें दिन यह आध्यात्मिक रंगोत्सव मनाया जाता है।

TAGGED:editorialHOLI SPECIALnews in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article RALLY बाइक रैली निकालकर वोटरों को किया जागरूक
Next Article दस्तक संस्था द्वारा युवा मैराथन दौड़ आयोजित, विजेताओं को किया सम्मानित दस्तक संस्था द्वारा युवा मैराथन दौड़ आयोजित, विजेताओं को किया सम्मानित
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

WhatsApp Image 2025 08 24 at 9 2 1
Barmer : “रिफाइनरी निरीक्षण: पुरी व मुख्यमंत्री ने दिए विकास के निर्देश”
राजस्थान समाचार
August 24, 2025
WhatsApp Image 2025 08 24 at 9 1
Barmer : “योग और नशा मुक्ति की ओर कदम: बाड़मेर पुलिस लाइन में हुआ विशेष कार्यक्रम”
Short News बाड़मेर राजस्थान समाचार
August 24, 2025
WhatsApp Image 2025 08 24 at 9
Sojat Road : “चातुर्मास पर्व में शिक्षा और सेवा पर विशेष बल”
Short News राजस्थान समाचार
August 24, 2025
WhatsApp Image 2025 08 24 at 8 1
Bhilwara : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय होगा नौगांवा, मेले की तैयारियां चरम पर
Short News राजस्थान समाचार
August 24, 2025
WhatsApp Image 2025 08 24 at 8
Bhilwara : रामधाम में चातुर्मास प्रवचन जारी, लक्ष्मीनारायण मंदिर में हुआ साप्ताहिक रामायण पाठ
Short News राजस्थान समाचार
August 24, 2025
WhatsApp Image 2025 08 24 at 5
Cycle Club और पुलिस प्रशासन ने Sunday On Cycle अभियान के तहत निकाली साइकिल रैली
Short News राजस्थान समाचार
August 24, 2025
WhatsApp Image 2025 08 24 at 6
Fit India: Rajsamand पुलिस की ओर से योग, रन और संडे ऑन साइकिल का आयोजन 
Short News राजस्थान समाचार
August 24, 2025
WhatsApp Image 2025 08 23 at 6
“Rajsamand में नंदोत्सव की धूम, 551 मटकीयों और झांकियों से सजी अहीर समाज की शोभायात्रा”
राजस्थान समाचार
August 23, 2025
WhatsApp Image 2025 08 23 at 5 4
Rajsamand : विधायक Dipti Kiran Maheshwari ने जल संसाधन मंत्री से की राजसमंद के विकास पर सार्थक चर्चा
Short News राजस्थान समाचार
August 23, 2025
WhatsApp Image 2025 08 23 at 5 3
Rajsamand : “ग्राम जुनदा में गूंजे गवरी के पारंपरिक स्वर, सांस्कृतिक आयोजन में उमड़ी भीड़”
Short News राजस्थान समाचार
August 23, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?