Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » जालोर : साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

राजस्थानजालौर

जालोर : साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

Jagruk Times
Last updated: March 5, 2024 5:08 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
जालोर : साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न
जालोर : साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न
जालोर : साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न 3

जिला कलक्टर निशान्त जैन की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर निशान्त जैन ने सम्पर्क पोर्टल, विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिले के प्रदर्शन तथा विभागीय प्रगतिरत कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया।

- Advertisement -

उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए नगरीय निकायों, पंचायतीराज, विद्युत, सहकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, खनन, आबकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग से संबंधित लंबित परिवादों को देखा तथा विभागीय अधिकारियों को पोर्टल पर लंबित परिवादों को 15 दिवस के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय, मिनिस्टर्स हेल्प डेस्क, 181 व राइट टू सीएम पोर्टल के माध्यम से जिले को प्राप्त विभिन्न विभागीय परिवादों की क्रमशः समीक्षा करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ ही परिवादी से बात कर निस्तारित की बात कही।

जिला कलक्टर ने त्रिस्तरीय जनसुनवाई एवं सम्पर्क समाधान व्यवस्था के तहत जनवरी माह में पचायत व उपखण्ड स्तर पर प्राप्त एवं सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज किए परिवादों के निस्तारण की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि वे सम्पर्क पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा 15 दिवस के अंदर परिवाद का निस्तारण सुनिश्चित करें।

विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा

साप्ताहिक बैठक में जिला कलक्टर निशान्त जैन ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए यात्रा के दौरान जनसहभागिता, यात्रा के दौरान काी गई हेल्थ स्क्रीनिंग, मेरा भारत के तहत पंजीयन, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत जारी कार्ड, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना सहित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में प्राप्त हुए आवेदन तथा दिए गए लाभ सहित जिले की अर्जित उपलब्धि को लेकर विभागवार अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला कलक्टर निशान्त जैन ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जिला अस्पताल में रिक्त पदों की जानकारी ली तथा दवाईयों की उपलब्धता, आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना में मरीजों को मिल रहे लाभ सहित मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना में जिले की प्रगति देखी।

उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न प्रगतिरत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स एवं जिले में सड़कों की स्थिति व किए जा रहे पेचवर्क को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने तय समयसीमा में पूर्ण करने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में जल जीवन मिशन सहित चल रहे बड़े कार्यों एवं भीनमाल शहरी जल योजना की जानकारी लेते हुए जल जीवन मिशन में किए गये कनेक्शनों की समीक्षा की।

तथा जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल कनेक्शन की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कृषि, पशुपालन, उ़द्योग, सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में शेष रहे किसानों की ई-केवाईसी अपडेट करने को निर्देशित किया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवचरण मीना, प्रशिक्षु आईएएस दिव्यांश सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंवरलाल सोनी, सीएमएचओ डॉ. रमाशंकर भारती, डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता एम. के. व्यास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता जितेन्द्र त्रिवेदी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रतन बंसल, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक अशोक विश्नोई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभग के उप निदेशक सुभाषचन्द्र मणि, रसद विभग की प्रवर्तन निरीक्षक नमिता नारवाल सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:rajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article पेटीएम को बड़ा झटका, Paytm पेमेंट बैंक के डायरेक्टर का इस्तीफा पेटीएम को बड़ा झटका, Paytm पेमेंट बैंक के डायरेक्टर का इस्तीफा
Next Article भीनमाल नगर पालिका : 66 करोड़ 47 लाख 54 हजार का अनुमानित बजट पारित भीनमाल नगर पालिका : 66 करोड़ 47 लाख 54 हजार का अनुमानित बजट पारित
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000292988 1
Jaipur आर्मी स्टेशन अबोहर में हुआ भव्य पूर्व सैनिक रैली का आयोजन
समाचार राजस्थान
February 16, 2026
1000292979
Rajsamand: कुशल प्रबंधन से घटी बिजली ट्रांसमिशन हानि, पीपली आचार्यान में नया जीएसएस शीघ्र : विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी
समाचार राजस्थान
February 16, 2026
1000292967
Rajsamand: श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड इंजीनियरिंग में खेल सप्ताह शुरू
समाचार राजस्थान
February 16, 2026
1000292962
Pali : दिव्यांग सेवा समिति पाली के चुनाव सम्पन्न मुकेश सोनी अध्यक्ष एवं घेवरचन्द आर्य मंत्री निर्वाचित
समाचार राजस्थान
February 16, 2026
1000292806
Revder: करोटी स्कूल में निरीक्षण के दौरान मिली कई कमियां, 2 दिन में मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट
समाचार राजस्थान
February 16, 2026
1000292797
Raniwada : मासूमों की मुस्कान में ढूंढा जन्मदिन का जश्न: वात्सल्य धाम पहुंचे सोलंकी, बच्चों को उपहार भेंट कर लिया आशीर्वाद
समाचार राजस्थान
February 16, 2026
1000291459
Barmer : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291455
Jaisalmer : ईट राईट इंडिया अभियान अंतर्गत मोटे अनाज श्री अन्न के व्यापक प्रचार के संबंध में जिला मुख्यालय पर जन जागरूकता रैली आयोजित
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291446
Barmer : वेलेंटाइन डे पर सोमेश्वर शर्मा ने दिया सनातन संस्कृति का संदेश
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291443
Bhilwara: श्री महेश शिक्षा सदन में माइंड एंड सोल एक्सपो 2026 साइंस एग्ज़ीबिशन एवं महाशिवरात्रि उत्सव का भव्य आयोजन
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?