Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » मंत्री Suresh Singh Rawat ने कलेक्ट्रेट सभागार में वंदे गंगा अभियान की समीक्षा की

समाचारराजस्थान

मंत्री Suresh Singh Rawat ने कलेक्ट्रेट सभागार में वंदे गंगा अभियान की समीक्षा की

Jagruk Times
Last updated: June 20, 2025 6:19 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
मंत्री Suresh Singh Rawat ने कलेक्ट्रेट सभागार में वंदे गंगा अभियान की समीक्षा की
Suresh Singh Rawat

Rajsamand। राज्य सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत (Suresh Singh Rawat) ने शुक्रवार (20 जून, 2025) को कलेक्ट्रेट सभागार में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा, एडीएम नरेश बुनकर, जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा, समाजसेवी माधव जाट आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

बैठक में जिला कलेक्टर असावा ने जिले में अभियान अंतर्गत हुए विभिन्न कार्यों जैसे अभियान के अंतर्गत रैली, रन फॉर एनवायरनमेंट, पौधारोपण, जल स्रोतों की सफाई, नेचर वॉक, तुलसी पौधा वितरण, श्रमदान, प्याऊ स्थापना, रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग की सफाई, निबंध, भाषण प्रतियोगिताएं, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, जल संरचनाओं का लोकार्पण और गाद निकासी, महिला समूहों की सहभागिता, अधिकाधिक फार्म पौण्ड की स्वीकृति और “कर्मभूमि से मातृभूमि” आदि पर प्रकाश डाला।

जल संसाधन मंत्री रावत ने एक-एक कर समस्त अधिकारियों जैसे जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा, नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय, जल संसाधन अधिशाषी अभियंता मान सिंह जोरवाल, पीएचईडी अधीक्षण अभियंता राम अवतार सैनी, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता मगनी राम रैगर आदि से विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की।

उन्होंने वंदे गंगा अभियान में हाल ही में जारी हुई रैंकिंग में राजसमंद जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहने को लेकर बधाई दी और कहा कि इस जिले में वंदे गंगा अभियान के तहत अच्छा कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अधिकतम पौधारोपण हो और यह सुनिश्चित करें कि लगाए जाने वाले पौधे जीवित रहें। उन्होंने कहा कि वंदे गंगा अब महज 15 दिन का अभियान नहीं है, हमें निरंतर जल संरक्षण गतिविधियां करनी है, क्योंकि जल है तो कल है।

जल संसाधन मंत्री रावत ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि जिलेभर में नदी, नालों, तालाबों आदि पर अतिक्रमण हटाए जाएं। बैठक के अंत में जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने जल संसाधन मंत्री रावत को जिले में हुए विभिन्न नवाचारों और अभियानों जैसे स्वच्छ राजसमंद, स्वस्थ राजसमंद, माय ऑफिस क्लीन ऑफिस, माय हॉस्पिटल क्लीन हॉस्पिटल, माय स्कूल क्लीन स्कूल, मेरा विद्यालय श्रेष्ठ विद्यालय, दिव्यांग सारथी, प्रोजेक्ट सक्षम सखी, मिशन सहभागिता आदि पर प्रकाशित बुकलेट एवं वंदे गंगा अभियान के तहत जिले में हुई गतिविधियों पर प्रकाशित बुकलेट भेंट की जिसका मंत्री द्वारा अवलोकन कर गतिविधियों को सराहा गया। बैठक में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने भी मंत्री के समक्ष अपने क्षेत्र के लिए विभिन्न मांगें रखी जिस पर मंत्री रावत ने शीघ्र से शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।

जल संसाधन मंत्री रावत ने बैठक के अंत में कहा कि 5 जून को वंदे गंगा अभियान शुरू किया गया था जिसके अपेक्षित परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों, तालाबों, बावड़ियों, कुओ आदि के रखरखाव और संरक्षण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। जल जीवन का अभिन्न अंग है, इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते, इसे बचाना जरूरी है। सरकार कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत प्रवासी राजस्थानियों को इसमें जोड़ने में सफल रही है, प्रवासी भाइयों ने बड़ी संख्या में सरकार को इस अभियान में सहयोग प्रदान किया है, कई जगहों पर प्रवासियों ने वाटर स्ट्रक्चर बनवाए हैं।

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

TAGGED:hindi newsMinister Suresh Singh RawatMLA Deepti Maheshwarinews in hindirajasthan news in hindiRajsamand news in hindiVande Ganga Campaign
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article Kubera Movie Review: क्या है कहानी, कलाकार और क्लाइमेक्स ! Kubera Movie Review: क्या है कहानी, कलाकार और क्लाइमेक्स !
Next Article Pali: वंदे गंगा अभियान से जुड़ रहा है पूरा राजस्थान : सुनील भंडारी Pali: वंदे गंगा अभियान से जुड़ रहा है पूरा राजस्थान : सुनील भंडारी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

Saiyaara बनी ₹500 करोड़ की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर
Saiyaara बनी ₹500 करोड़ की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर
मनोरंजन समाचार
August 5, 2025
आरपीबीओए के प्रदेश अध्यक्ष ने किया Bhilwara जिलाध्यक्ष राजेंद्र मोगरा का सम्मान
आरपीबीओए के प्रदेश अध्यक्ष ने किया Bhilwara जिलाध्यक्ष राजेंद्र मोगरा का सम्मान
राजस्थान समाचार
August 5, 2025
Rajsamand में सावन महोत्सव की धूम, चौमुखा महादेव मंदिर में रंगीला लहरिया कार्यक्रम संपन्न
Rajsamand में सावन महोत्सव की धूम, चौमुखा महादेव मंदिर में रंगीला लहरिया कार्यक्रम संपन्न
राजस्थान समाचार
August 4, 2025
Bhilwara : राजस्थान जनमंच ने किया नंद किशोर महाराज के सानिध्य में पौधारोपण
Bhilwara : राजस्थान जनमंच ने किया नंद किशोर महाराज के सानिध्य में पौधारोपण
राजस्थान समाचार
August 3, 2025
Bhilwara: टियारा क्लब ने मनाया मित्रता दिवस, उठी आत्मनिर्भरता की आवाज़
Bhilwara : टियारा क्लब ने मनाया मित्रता दिवस, उठी आत्मनिर्भरता की आवाज़
समाचार राजस्थान
August 3, 2025
71वें National Film पुरस्कारों की घोषणा: भारतीय सिनेमा के रंगों का शानदार जश्न
मनोरंजन मुंबई राष्ट्रीय समाचार
August 1, 2025
‘Mandala Murders’ बना Netflixका नंबर 1 शो!
‘Mandala Murders’ बना Netflixका नंबर 1 शो!
मनोरंजन मुंबई समाचार
August 1, 2025
‘War 2’ का पहला गाना बना धमाका!
‘War 2’ का पहला गाना बना धमाका!
मनोरंजन मुंबई समाचार
August 1, 2025
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत नव छात्रों ने किया वृक्षारोपण
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत Shri Nathji Institute of Biotechnology and Management के नव छात्रों ने किया वृक्षारोपण
राजस्थान समाचार
August 1, 2025
सोजत रोड के निकट सवराड में बाबा रामदेवजी का 141 वां मेला 5 अगस्त को
Sojat Road के निकट सवराड में Baba Ramdev Ji का 141 वां मेला 5 अगस्त को
राजस्थान राष्ट्रीय समाचार
August 1, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?