Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » Rajsamand : द्विदिवसीय प्रवास हेतु आचार्यश्री भिक्षु समाधि स्थल में पधारे आचार्य श्री महाश्रमण

राजस्थानसमाचार

Rajsamand : द्विदिवसीय प्रवास हेतु आचार्यश्री भिक्षु समाधि स्थल में पधारे आचार्य श्री महाश्रमण

Jagruk Times
Last updated: December 12, 2025 6:17 pm
Jagruk Times
Share
6 Min Read
1000240946
1000240946
Rajsamand

राजसमंद (Rajsamand) जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान ग्यारहवें आचार्यश्री महाश्रमण अपनी धवल सेना के साथ तेरापंथ धर्मसंघ के ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा करते-करते शुक्रवार को सिरियारी में तेरापंथ धर्मसंघ के प्रणेता, आद्य प्रवर्तक आचार्यश्री भिक्षु के समाधि स्थल में पधारे तो मानों हजारों श्रद्धालुओं के आस्था, विश्वास, उमंग व उत्साह को नवीन ऊर्जा का संचार हो गया। जिन नेत्रों ने इस अवसर को साक्षात् निहारने का सौभाग्य प्राप्त किया, वे मानों कृतार्थ हो गईं। तेरापंथ धर्मसंघ के कार्यकर्ता राजकुमार दक ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः विद्याभूमि राणावास से तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान आचार्यश्री महाश्रमण ने मंगल प्रस्थान किया। आचार्यश्री का आज का विहार सिरियारी की ओर हो रहा था। सिरियारी तेरापंथ धर्मसंघ के प्रथम अनुशास्ता, आद्य प्रवर्तक आचार्यश्री भिक्षु की महाप्रयाण स्थली के रूप में विख्यात है। इस अवसर का लाभ उठाने को न केवल पाली अथवा इसके आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु सिरियारी पहुंच रहे थे, अपितु देश के कई अन्य हिस्सों से भी श्रद्धालु यहां पहुंच रहे थे। मार्ग में आचार्यश्री सुरसिंह के गुड़ा गांव में भी पधारे और वहां के लोगों को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। सिरियारी में न केवल तेरापंथी श्रद्धालु, अपितु अन्य जैन एवं जैनेतर श्रद्धालु भी महामानव के दर्शन को उत्सुक दिखाई दे रहे थे। लगभग दस किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री जैसे ही सिरियारी की सीमा में मंगल प्रवेश किया, श्रद्धालुओं ने बुलंद जयघोष से अपने आराध्य का अभिनंदन किया। रावले से राजपूत समाज के लोग भी आचार्यश्री के स्वागत को उपस्थित थे। विशाल जनमेदिनी पर अपने दोनों कर कमलों से आशीषवृष्टि करते हुए आचार्यश्री महामना आचार्यश्री भिक्षु समाधि स्थल संस्थान परिसर में पधारे। धर्मसंघ कार्यकर्ता राजकुमार दक ने बताया कि आचार्यश्री सर्वप्रथम अपने आद्य अनुशास्ता को श्रद्धा प्रणति अर्पित करने आचार्यश्री भिक्षु के समाधि स्थल पर पधारे। आचार्यश्री ने समाधि स्थल पर कुछ समय के लिए ध्यानस्थ हुए मानों अपने आराध्य से मंगल आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। कुछ समय उपरान्त आचार्यश्री प्रवास स्थल की ओर पधारे। सिरियारी में विराजमान संतों तथा बहर्विहार से पूज्य सन्निधि में पहुंची साध्वियों ने भी आचार्यश्री का भावभीना अभिनंदन किया। दोदिवसीय प्रवास के लिए यहां पधारे आचार्यश्री महाश्रमण ने श्री भिक्षु समवसरण में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ में 32 आगम मान्य हैं। अन्य संप्रदाय में और अन्य आगम भी माने जा सकते हैं, किन्तु तेरापंथ धर्मसंघ ने 32 आगमों को प्रमाण के रूप में मान्यता दी है। उन 32 आगमों में 11 अंग, 12 उपांग, चार मूल, चार छेद और एक आवश्यक आगम हैं। इनसे प्राप्त निर्देश या प्रेरणा सम्माननीय हो जाती है। इनमें जो भी सिद्धांत और आचार की बात मिलती है, उसको सम्मान दिया ही जाता है। दसवेंआलियं एक मूल आगम है। हमारे चारित्रात्माओं में दसवेआलियं को कंठस्थ करने का प्रयास किया जाता है। इसमें साधु समाज के लिए विभिन्न मार्गदर्शन प्राप्त होता है। हमारे धर्मसंघ के आद्य अनुशास्ता, प्रथम आचार्य आचार्यश्री भिक्षु स्वामी से जुड़े स्थान में आए हैं। राजनगर, केलवा आदि से होते हुए भिक्षु स्वामी के अंतिम जीवन से जुड़े इस सिरियारी नगर में आए हैं। भिक्षु स्वामी के जीवन को पढ़ें और मनन करें तो पता चल सकता है कि उनमें कैसे अनगार की भावना रही होगी। भगवान महावीर और आचार्यश्री भिक्षु में अनेक समानताएं मिलती हैं। उनके साधना का अपना जीवन था। युवावस्था में संत बनने वाले महात्मा थे। उनके ग्रंथों को देखें तो ज्ञानावरणीय कर्म का विशेष क्षयोपशम था। उन्होंने चतुर्मास के दौरान अनशन किया और इस औदारिक शरीर से मुक्ति प्राप्त की थी। यहां आचार्यश्री महाप्रज्ञ ने यहां चतुर्मास किया था। आचार्यश्री तुलसी और आचार्यश्री महाप्रज्ञ के दर्शन करने का अवसर मिला था। आचार्यश्री ने ‘ज्योति का अवतार बाबा, ज्योति ले आया’ गीत का आंशिक संगान किया। इस प्रकार आचार्यश्री भिक्षु स्वामी की स्तवना में अनेक गीतों का आंशिक संगान किया। तीन वर्षों के अंतराल के बाद यहां आना हो गया है। मुनि मुनिव्रत और मुनि धर्मेशकुमार यहां इस समय उपस्थित हैं। अनेक साध्वियां भी यहां पहुंच गई हैं। सभी में अच्छा विकास होता रहे। आचार्यश्री के स्वागत में तेरापंथी सभा-सिरियारी के अध्यक्ष नवीन छाजेड़ ने अपनी अभिव्यक्ति दी। तेरापंथ समाज ने आचार्यश्री के स्वागत में गीत का संगान किया। आचार्यश्री भिक्षु समाधि स्थल संस्थान के स्वागताध्यक्ष धर्मेन्द्र महनोत ने अपनी अभिव्यक्ति दी। आचार्यश्री भिक्षु समाधि स्थल संस्थान के अध्यक्ष निर्मल श्रीश्रीमाल ने अपनी अभिव्यक्ति दी। सिरियारी संस्थान की ओर से भिक्षु जैन पंचाग कैलेण्डर को आचार्यश्री के समक्ष लोकार्पित किया गया।

- Advertisement -

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

TAGGED:hindi newsnews in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article 1000240923 Rajsamand : गोशाला में रिचका खिलाकर की गोमाताओं की सेवा
Next Article 1000241020 Jaisalmer : स्वर्णनगरी में भारत के शीर्ष 25 जज हुए एकत्र हुई फुल कोर्ट मीटिंग शनि से महासम्मेलन
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000268340
Rajsamand : गुजरात के विधायक भगवान भाई का भाजपा जिला कार्यालय पर किया स्वागत
राजस्थान समाचार
January 17, 2026
1000268332
Rajsamand : हरिवंशीय कीर समाज की तीन दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन
राजस्थान समाचार
January 17, 2026
1000268319
Rajsamand : छापरी विद्यालय में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किये
राजस्थान समाचार
January 17, 2026
1000268307
Bhilwara : सदस्याओ के लिए विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं रखी गई, मकर संक्रांति पर्व मनाया, वार्षिक भोज का किया आयोजन
समाचार राजस्थान
January 17, 2026
1000268300
Bhilwara : फ्लावर शो प्रदर्शनी में एसएमपीएस प्राइमरी विंग को मिला गोल्ड अवार्ड
राजस्थान समाचार
January 17, 2026
1000268195
Ahmedabad: नन्हें कलाकार अव्यान डांगरा ने ड्राइंग प्रतियोगिता में मारी बाजी, स्कूल में हुआ सम्मान
राजस्थान समाचार
January 17, 2026
1000267460
Rajsamand : गुजरात भ्रमण से लौटने पर छात्रा प्रतिभा गोठवाल का विद्यालय परिवार ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया
राजस्थान समाचार
January 16, 2026
1000267455
Rajsamand : रेडक्रॉस ने दिखाई संवेदनशीलता : जिला कारागृह के बंदियों को ठंड से बचाव हेतु उपलब्ध करवाईं कंबले
राजस्थान समाचार
January 16, 2026
1000267450
Rajsamand : मातृकुंडिया में भायाजी आगरिया की स्मृति में आम मेवाड़ सेन समाज चार चोखला की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई
समाचार राजस्थान
January 16, 2026
1000267416
Jaisalmer : मरु महोत्सव- 2026 मरू उधोग एंव हस्तशिल्प मेला का भव्य एवं शानदार आयोजन
राजस्थान समाचार
January 16, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?