Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » अंतरराष्ट्रीय » Gaza की ओर बढ़ रहे मानवता मिशन को Israel ने रोका, अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया का इंतज़ार

अंतरराष्ट्रीयसमाचार

Gaza की ओर बढ़ रहे मानवता मिशन को Israel ने रोका, अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया का इंतज़ार

Nirma Purohit
Last updated: June 9, 2025 6:06 pm
Nirma Purohit
Share
3 Min Read
Gaza की ओर बढ़ रहे मानवता मिशन को Israel ने रोका, अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया का इंतज़ार
Untitled design 2025 06 09T175758
Gaza की ओर बढ़ रहे मानवता मिशन को Israel ने रोका, अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया का इंतज़ार

मानवता के लिए राहत सामग्री लेकर गाजा (Gaza) की ओर बढ़ रहे ‘मैडलिन’ जहाज (Madleen) को इज़राइली नौसेना ने समुद्र में रोका है। इस जहाज पर पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग सहित 12 कार्यकर्ता सवार थे। ‘फ्रीडम फ्लोटिला कोएलिशन’ (FFC) ने टेलीग्राम पर जानकारी दी कि जहाज से संपर्क टूट गया है और बाद में जहाज पर सवार लोगों की एक तस्वीर साझा की गई जिसमें सभी लोग जीवन रक्षक जैकेट पहने और हाथ ऊपर किए हुए दिखाई दे रहे हैं।

- Advertisement -

इज़राइल के विदेश मंत्रालय ने बाद में जानकारी दी कि जहाज अब सुरक्षित रूप से इज़राइली तट की ओर बढ़ रहा है और उसमें सवार लोगों को जल्द ही उनके देशों को वापस भेज दिया जाएगा।

इज़राइल (Israel) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर बताया कि उसकी नौसेना ने ‘सेल्फी यॉट’ नामक इस जहाज को दिशा बदलने का निर्देश दिया था। एक अन्य वीडियो में जहाज पर सवार लोगों को सुरक्षित और शांत देखा गया।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी क्षेत्रों के विशेष प्रतिनिधि फ्रांसेस्का अल्बानीज़ ने बताया कि वे सिसिली के कतानिया में फ्लोटिला के संचार केंद्र से संपर्क में थीं। उन्होंने दावा किया कि सहायता जहाज के चारों ओर पांच नौकाएं मंडरा रही थीं और दो ड्रोन जहाज के ऊपर उड़ रहे थे।

इज़राइली रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने रविवार को बयान जारी कर कहा, “हम किसी को भी गाजा की नौसेना नाकाबंदी तोड़ने की अनुमति नहीं देंगे, क्योंकि इससे हमास को हथियार पहुँच सकते हैं।” उन्होंने ग्रेटा थनबर्ग को “यहूदी विरोधी” कहते हुए कहा, “तुम्हें लौट जाना चाहिए, क्योंकि गाजा पहुंचना मुमकिन नहीं है।”

बता दें कि यह जहाज पिछले रविवार को सिसिली से रवाना हुआ था। इसका उद्देश्य गाजा को मानवीय सहायता पहुंचाना और वहां की नाकाबंदी की ओर वैश्विक ध्यान आकर्षित करना था। इससे पहले मई में भी इसी संगठन की एक और कोशिश नाकाम हो गई थी, जब अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में उनके एक जहाज पर दो ड्रोन हमले हुए थे। उस घटना के लिए समूह ने इज़राइल को जिम्मेदार ठहराया था, हालांकि इज़राइल ने उस आरोप को नकार दिया था।

TAGGED:FFCGazahindi newsInternational news hindiIsraelIsrael seize YatchIsraeli Airstrike on Palestinenews in hindiYacht
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Previous Article Indore Couple Missing Case: Sonam Raghuwanshi ने प्रेमी संग रचाई पति के कत्ल कि साज़िश, क्या है पूरी कहानी? Indore Couple Missing Case: Sonam Raghuwanshi ने प्रेमी संग रचाई पति के कत्ल कि साज़िश, क्या है पूरी कहानी?
Next Article डॉक्टर रमेशचंद्र के समर्थन में उतरे ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग Pali: डॉक्टर रमेशचंद्र के समर्थन में उतरे ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000281798
Bhilwara : मेवाड़ माहेश्वरी मंडल, भीलवाड़ा द्वारा 49 वां बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम संपन्न
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281794
Bhilwara : प्रताप युवा शक्ति द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, 1132 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281791
Bhilwara: आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव निर्विरोध हुए संपन्न
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281774
Maalwada मंडल का हिंदू सम्मेलन संपन्न भव्य शोभायात्रा ने किया हिंदू शक्ति का शंखनाद
समाचार राजस्थान
February 2, 2026
1000281771
Bhilwara : श्रीमती केसर बाई सोनी की 36वीं पुण्यतिथि पर की श्रद्धांजलि अर्पित, सेवा, संस्कारों को किया स्मरण
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281766
Pali : दिव्यांग सेवा समिति पाली के प्रतिनिधि मण्डल ने जयपुर में मुख्य मंत्री भजनलाल को दिया 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281762
Rajsamand : मनरेगा को कमजोर करने के खिलाफ कांग्रेस का जनआंदोलन, राजसमंद कलेक्ट्रेट पर धरना
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281737
Barmer : एम.बी.सी. कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्ति किट वितरण, राज्य मंत्री केके विश्नोई का युवाओं से नशामुक्त समाज का आह्वान
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281679
Rajsamand : केन्द्रीय बजट 2026-27 ऐतिहासिक, नारीशक्ति और विकसित भारत के संकल्प का सशक्त दस्तावेज प्रहलाद राय टांक
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
1000281653
Jaisalmer : केंद्रीय बजट विकसित भारत2047 की ओर ऐतिहासिक कदम – विश्नोई
राजस्थान समाचार
February 2, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?