
इंटक (INTUC) यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर जेके लक्ष्मी सीमेंट में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का जश्न मनाया। इस अवसर पर इंद्र सिंह जी देवड़ा साहब को राष्ट्रीय इंटक कार्यकारिणी में संगठन मंत्री बनने पर जेके लक्ष्मी सीमेंट इंटक यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत के दौरान लक्ष्मी सीमेंट के गेट पर माला और साफा पहनाकर देवड़ा साहब का स्वागत किया गया और सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी गई। इस मौके पर इंद्र सिंह देवड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव रेड्डी साहब और प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली साहब ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसके लिए मैं आभारी हूं। मैं मजदूरों की दुआओं से यहां तक पहुंचा हूं और आगे भी सभी मजदूरों और कार्यकर्ताओं के सहयोग के साथ काम करता रहूंगा।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया।
जेके लक्ष्मी सीमेंट के प्रबंधक द्वारा इंद्र सिंह देवड़ा साहब को बधाई दी गई। उनके संगठन मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में विशेष खुशी और उत्साह का माहौल था। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की, “इंटक यूनियन जिंदाबाद!”
इस अवसर पर सभी इंटक यूनियन कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें महामंत्री रामराम, कोषाध्यक्ष गोविंद मेघवाल, उपाध्यक्ष हरिया राम, सरवन परिहार, उत्तम सिंह देवड़ा, अमर सिंह देवड़ा, श्यामलाल रणसाराम, अभय सिंह देवड़ा, संजय रावल, विक्रम रुपाराम, पुनाराम, भिनराम, विनेश, भीम सिंह, लक्ष्मण देशराराम, विष्णु कन्हैया लाल, प्रेमाराम, निबाराम, सिंगाराम, मंगाराम देवासी, राजू भाई और कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अल्ट्राटेक से रतन सिंह देवड़ा को भी सदस्य बनाया गया।