Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » पॉलिटिक्स » नहीं रहे Sitaram Yechury, 72 साल की उम्र में निधन, इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पॉलिटिक्स

नहीं रहे Sitaram Yechury, 72 साल की उम्र में निधन, इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Jagruk Times
Last updated: September 12, 2024 8:42 pm
Jagruk Times
Share
5 Min Read
नहीं रहे Sitaram Yechury, 72 साल की उम्र में निधन, इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
WhatsApp Image 2024 09 12 at 6

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के दिग्गज के नेता सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार येचुरी 19 अगस्त को एम्स में भर्ती हुए थे। तब से ही वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। बताया जाता है कि येचुरी को लंग इन्फेक्शन था। डॉक्टरों की टीम उनका कई दिनों से इलाज कर रही थी, लेकिन उन्हें नहीं बचाया सका।

- Advertisement -

एम्स ने एक प्रेस रिलीज कर बताया कि येचुरी का 12 सितंबर, 2024 को दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर निधन हो गया था। एम्स ने बताया कि येचुरी के फैमिली ने उनके बॉडी को रिसर्च और पढ़ाई के लिए हॉस्पिटल को डोनेट कर दिया है। गौरतलब है कि 2021 में येचुरी के बेटे आशीष युचेरी का निधन कोविड के कारण 34 वर्ष की उम्र में हो गया था। वही, सीताराम येचुरी के निधन पर देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

aiims

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”सीताराम येचुरी जी मेरे मित्र थे। वे भारत के विचार के रक्षक थे और देश को अच्छी तरह समझते थे। मुझे हमारी लंबी चर्चाएं याद आएंगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, ”कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव और वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुःख हुआ। उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। वे एक कुशल राजनेता, विचारक और जनता के हितों के लिए समर्पित नेता थे। मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूँ।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक्स पर लिखा, ”यह जानकर दुख हुआ कि श्री सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। मैं जानता था कि वे एक अनुभवी सांसद थे और उनका निधन राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक क्षति है। मैं उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।”

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने एक्स पर लिखा, ”भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी जी के निधन की दुखद सूचना मिली है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों एवं समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति दें।”

मुख्यमंत्री हेमंत की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”सीताराम येचुरी जी के असामयिक निधन से स्तब्ध हूं। वामपंथी राजनीति के स्तंभ और जनहित के प्रखर आवाज़ थे वो। उनके विचारों और संघर्षों से प्रेरित पीढ़ियां आती रहेंगी। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को संबल। येचुरी जी के आदर्शों को आगे ले जाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सीताराम येचुरी के निधन पर दुःख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी CPI(M) के महासचिव सीताराम येचुरी जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। वामपंथी नेता के तौर पर उनकी अलग पहचान थी।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके परिजनों और चाहनेवालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ॐ शांति!”

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर लिखा, ”वरिष्ठ माकपा नेता सीताराम येचुरी जी के निधन से बहुत दुखी हूं। वे एक ऐसे दिग्गज थे जो भारतीय राजनीति में सबसे सम्मानित आवाज़ों में से एक बन गए। वे मुद्दों पर अपने बौद्धिक दृष्टिकोण और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ाव के लिए जाने जाते थे। राजनीतिक स्पेक्ट्रम के सभी नेताओं के साथ उनकी व्यावहारिक बहस ने उन्हें अपनी पार्टी से परे पहचान दिलाई। उनके परिवार, साथियों और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

लगातार तीन बार पार्टी के महासचिव रहे येचुरी

बता दे, सीताराम येचुरी की गिनती देश के प्रमुख नेताओं में होती थी। येचुरी ने छात्र जीवन से ही राजनीती शुरू की थी। वो JNU छात्र संघ के हिस्सा रहे थे। करीब 50 साल पहले येचुरी सीपीएम में बतौर छात्र नेता शामिल हुए थे। येचुरी लगातार तीन बार पार्टी के महासचिव रहे।

We thank the doctors, nursing staff and the Director of the Institute for the excellent treatment and care extended to Comrade Yechury.
Details of public viewing and homage will be informed.

— CPI (M) (@cpimspeak) September 12, 2024
TAGGED:AIIMS HospitalCPIM Leader Sitaram YechuryDELHIhindi newsnews in hindipoliticsrajasthan news in hindiSitaram Yechury Death
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article District Congress Bhilwara News: District Congress ने की किसानों को खराब फसल का मुआवजा देने की मांग, सौपा ज्ञापन
Next Article Department at Mahesh Sports Academy. जिला शिक्षा विभाग द्वारा 68वीं 17/19 छात्र छात्रा जिला स्तरीय प्रतियोगिता Mahesh Sports Academy मे हुई आयोजित
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000293035
वेतन के लिए ‘डिजिटल’ जंग: Bhilwara एमजी अस्पताल के 200 से अधिक कर्मियों ने 181 पर दर्ज कराई सामूहिक शिकायत
समाचार राजस्थान
February 16, 2026
1000293031
जीतो Bhilwara लेडीज विंग की पहल से हुआ महिलाओं में ऊर्जा, आत्मविश्वास और एकता का संचार
समाचार राजस्थान
February 16, 2026
1000293026
Bhilwara: श्री राम मण्डल सेवा संस्थान द्वारा फाल्गुन उत्सव की शुरुआत, फूलो के साथ खेली होली
समाचार राजस्थान
February 16, 2026
1000293021
Sanderav : रामेश्वर महादेव की महिमा के साथ गुरूदेव का किया बखान
समाचार राजस्थान
February 16, 2026
1000293019
Rajsamand : मोही में चोमुखा महादेव मंदिर पर ध्वज चढ़ाया
समाचार राजस्थान
February 16, 2026
1000292988 1
Jaipur आर्मी स्टेशन अबोहर में हुआ भव्य पूर्व सैनिक रैली का आयोजन
समाचार राजस्थान
February 16, 2026
1000292979
Rajsamand: कुशल प्रबंधन से घटी बिजली ट्रांसमिशन हानि, पीपली आचार्यान में नया जीएसएस शीघ्र : विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी
समाचार राजस्थान
February 16, 2026
1000292967
Rajsamand: श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड इंजीनियरिंग में खेल सप्ताह शुरू
समाचार राजस्थान
February 16, 2026
1000292962
Pali : दिव्यांग सेवा समिति पाली के चुनाव सम्पन्न मुकेश सोनी अध्यक्ष एवं घेवरचन्द आर्य मंत्री निर्वाचित
समाचार राजस्थान
February 16, 2026
1000292806
Revder: करोटी स्कूल में निरीक्षण के दौरान मिली कई कमियां, 2 दिन में मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट
समाचार राजस्थान
February 16, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?