Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Hathras Stampede: हाथरस हादसे पर PM मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

समाचारपॉलिटिक्स

Hathras Stampede: हाथरस हादसे पर PM मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

Jagruk Times
Last updated: July 3, 2024 5:41 pm
Jagruk Times
Share
12 Min Read
हाथरस हादसे पर PM मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया दुख
RAHUL MODI
Hathras Stampede: हाथरस हादसे पर PM मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया दुख 3

उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) के रतिभानपुर में मंगलवार (2 जुलाई) को सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

- Advertisement -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

— President of India (@rashtrapatibhvn) July 2, 2024

हाथरस हादसे को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया और एक्स पर लिखा, ”उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बात की। यूपी सरकार सभी पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटी हुई है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बात की। यूपी सरकार सभी पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटी हुई है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ…

— Narendra Modi (@narendramodi) July 2, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ”उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुःखद हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुर्घटना में जान गँवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह कष्ट सहने की शक्ति दें। स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुःखद हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुर्घटना में जान गँवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह कष्ट सहने की शक्ति दें। स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता…

— Amit Shah (@AmitShah) July 2, 2024

हाथरस हादसे पर दुख जताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, ”उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में हुआ हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन सभी पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रही है।”

उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में हुआ हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन सभी…

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 2, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, ”जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मा. मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, संदीप सिंह जी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है। ADG, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में मा.…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 2, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, ”उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सरकार और प्रशासन से अनुरोध है कि घायलों को हर संभव उपचार एवं पीड़ित परिवारों को राहत उपलब्ध कराएं। INDIA के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव में अपना सहयोग प्रदान करें।”

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।

सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

सरकार और प्रशासन से अनुरोध है कि घायलों को हर संभव उपचार एवं…

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 2, 2024

जेएमएम नेता हेमंत सोरेने एक्स पर लिखा, ”हाथरस में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान अचानक मची भगदड़ में हुई जान की क्षति अत्यंत शोकजनक और मर्मान्तक है। इस दुखद परिस्थिति में हमारी प्रार्थना है कि मरांग बुरु दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले। इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

हाथरस में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान अचानक मची भगदड़ में हुई जान की क्षति अत्यंत शोकजनक और मर्मान्तक है।

इस दुखद परिस्थिति में हमारी प्रार्थना है कि मरांग बुरु दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।

इस कठिन समय में शोकाकुल…

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 2, 2024

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और BSP सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा, ”यूपी के जिला हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में काफी संख्या में लोगों की हुई मौत व अनेकों के घायल होने तथा आगरा में भी बौध/भीमकथा के दौरान एक युवक की हुई हत्या अति-दुःखद। सरकार इन घटनाओं की जाँच कर उचित कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद करे।”

यूपी के जिला हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में काफी संख्या में लोगों की हुई मौत व अनेकों के घायल होने तथा आगरा में भी बौध/भीमकथा के दौरान एक युवक की हुई हत्या अति-दुःखद। सरकार इन घटनाओं की जाँच कर उचित कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद करे।

— Mayawati (@Mayawati) July 2, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, ”हाथरस-हादसे की दुखद सूचना मिली। सभी मृतकों को श्रद्धांजलि। इस तरह के आयोजन में हुई मानवीय भूलों का आंकलन करने की आवश्यकता है और भविष्य के लिए सबक़ लेने की भी। एक गहन जाँच और उसके आधार पर की गयी कार्रवाई भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति को रोक सकती है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं।”

‘हाथरस-हादसे’ की दुखद सूचना मिली। सभी मृतकों को श्रद्धांजलि!

इस तरह के आयोजन में हुई मानवीय भूलों का आंकलन करने की आवश्यकता है और भविष्य के लिए सबक़ लेने की भी।

एक गहन जाँच और उसके आधार पर की गयी कार्रवाई भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति को रोक सकती है।

शोक संतप्त…

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 2, 2024

केंद्र और राज्य सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

पीएम मोदी ने हाथरस में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। वही, सीएम योगी ने मंगलवार को हाथरस हादसे में मारे गए मृतक के परिजनों 2 लाख और घायलों को 50,000 हजार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।

हाथरस पहुंचे सीएम योगी

सीएम योगी आज बुधवार (3 जुलाई) को हाथरस पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हाथरस में हुई दु:खद दुर्घटना घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीएम ने हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में घायल हुए लोगों से अस्पताल में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना और उनके उपचार के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने घटनास्थल पर ड्यूटी पर तैनात घायल कांस्टेबल से भी घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

#UPCM @myogiadityanath ने जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में घायल हुए लोगों से अस्पताल में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना। उनके उपचार के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री जी ने घटनास्थल पर ड्यूटी पर तैनात घायल कांस्टेबल से भी घटना के संबंध में जानकारी… pic.twitter.com/OnLhjjJhIj

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 3, 2024

जिला प्रशासन ने जारी किये हेल्पलाईन

बता दे कि हाथरस में हुई दुर्घटना को देखते हुए जिला प्रशासन ने घटना की स्थिति पर दृष्टि बनाते हुए आम लोगों की सहायता हेतु हेल्पलाईन 05722227041 तथा 05722227042 जारी किये गये हैं।

TAGGED:CM Yogi Adityanath news in hindiHathras News in HindiHathras Satsang Stampedehindi newsnews in hindiPM Narendra ModiRahul Gandhiuttar pradesh news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article गाय के बछड़े Jaisalmer: ड्राइवर ने गाय के बछड़े के पैरों पर चढ़ाया ट्रक ट्रेलर
Next Article 'एक पेड़ मां के नाम' ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

RJ Mahvash ने की Chahal की तारीफ तो, Social Media पर क्यूं हुईं ट्रोल ?
RJ Mahvash ने की Chahal की तारीफ तो, Social Media पर क्यूं हुईं ट्रोल ?
मनोरंजन राष्ट्रीय समाचार स्पोर्ट्स
June 7, 2025
Dharmendra और Arbaaz Khan की मौजूदगी में फिल्म “Maine Pyar Kiya Fir Se” का भव्य मुहूर्त संपन्न
Dharmendra और Arbaaz Khan की मौजूदगी में फिल्म “Maine Pyar Kiya Fir Se” का भव्य मुहूर्त संपन्न
समाचार मनोरंजन मुंबई
June 7, 2025
Marwar Junction के निबली गांव में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Marwar Junction के निबली गांव में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
सिरोही Short News पाली राजस्थान
June 7, 2025
हल्दीघाटी पहुंचे राज्यपाल Haribhau Bagade
हल्दीघाटी पहुंचे राज्यपाल Haribhau Bagade, मिट्टी से तिलक कर वीरता को नमन किया
समाचार Short News राजस्थान
June 7, 2025
Jaisalmer: मीडिया प्रतिनिधियों ने जल संरक्षण कार्यो का किया अवलोकन
Jaisalmer: मीडिया प्रतिनिधियों ने जल संरक्षण कार्यो का किया अवलोकन
समाचार राजस्थान
June 7, 2025
तेलंगाना BJP संगठन महामंत्री Chandrashekhar ने किया महावीर ऊंट विहार का दौरा
तेलंगाना BJP संगठन महामंत्री Chandrashekhar ने किया महावीर ऊंट विहार का दौरा
सिरोही Short News पॉलिटिक्स राजस्थान समाचार
June 7, 2025
Akhil Akkineni और Zainab Ravdjee ने रचाई सादगीपूर्ण शादी, सितारे हुए शामिल
Akhil Akkineni और Zainab Ravdjee ने रचाई सादगीपूर्ण शादी, सितारे हुए शामिल
समाचार मनोरंजन राष्ट्रीय
June 7, 2025
deepika
Allu Arjun की फिल्म में Deepika Padukone हुई शामिल, मेकर्स ने किया वीडियो शेयर
मनोरंजन समाचार
June 7, 2025
box office
Housefull 5 First Day Box Collection : धमाकेदार ओपनिंग ? हाउसफुल 5 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
मनोरंजन समाचार
June 7, 2025
salman khan
Salman Khan और Sanjay Dutt की फिल्म का टीज़र हुआ आउट, खूंखार है एक्टर्स का अवतार
मनोरंजन समाचार
June 7, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?