Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » स्पोर्ट्स » Paris Olympics : विश्व एथलेटिक्स का एलान

स्पोर्ट्ससमाचार

Paris Olympics : विश्व एथलेटिक्स का एलान

Jagruk Times
Last updated: April 11, 2024 8:10 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
पेरिस ओलंपिक
पेरिस ओलंपिक
Paris Olympics : विश्व एथलेटिक्स का एलान 3

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में ट्रैक एवं फील्ड के 48 स्पर्धाओं के स्वर्ण पदक विजेताओं को विश्व एथलेटिक्स (डब्ल्यूए) ने पहली बार 50,000 डॉलर (41.60 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि देने की बुधवार को घोषणा की। विश्व एथलेटिक्स के इस कदम से 2028 में लॉस एंजिलिस (एलए) में होने वाले खेलों में तीनों पदक विजेताओं को पुरस्कार देने का मार्ग प्रशस्त होगा।

- Advertisement -

नीरज चोपड़ा से स्वर्ण पदक की उम्मीद

भारत को पेरिस ओलंपिक में भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। नीरज ने तोक्यो ओलंपिक में देश के लिए एथलेटिक्स का पहला स्वर्ण पदक जीता था। वह इसके साथ ही व्यक्तिगत स्पर्धा में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के दूसरे खिलाड़ी बने थे। इस ऐतिहासिक निर्णय के साथ डब्ल्यूए ओलंपिक खेलों में पुरस्कार राशि देने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय महासंघ बन जाएगा।

विश्व एथलेटिक्स का बयान

विश्व एथलेटिक्स ने एक बयान में कहा, ‘विश्व एथलेटिक्स ओलंपिक खेलों में पुरस्कार राशि देने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय महासंघ बन जाएगा। डब्ल्यूए पेरिस में इस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में सफलता के शिखर को प्राप्त वाले एथलीटों को आर्थिक रूप से पुरस्कृत करेगा।’ विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने कहा कि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय निकाय और समग्र रूप से एथलेटिक्स के खेल के लिए एक ‘महत्वपूर्ण क्षण’ है।

उन्होंने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के राजस्व आवंटन से कुल 2.4 मिलियन डॉलर (लगभग 18.63 अरब रुपए) को पुरस्कार के लिए दिया गया है, जो हर चार साल में विश्व एथलेटिक्स को मिलता है। इसका उपयोग 48 एथलेटिक्स खेलों में से प्रत्येक में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीटों को 50,000 डॉलर की राशि से पुरस्कृत करने के लिए किया जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘विश्व एथलेटिक्स की इस पहल में एलए 2028 ओलंपिक खेलों में रजत और कांस्य पदक विजेताओं तक विस्तार किए जाने की प्रतिबद्धता शामिल है।’

रिले टीमों को भी इसी राशि से सम्मानित किया जाएगा, जिसे टीम के सभी खिलाड़ी आपस में साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक से जुड़ी पुरस्कार राशि के प्रारूप और संरचना की घोषणा खेलों के समय के करीब की जाएगी। इस पुरस्कार राशि का भुगतान हालांकि विश्व एथलेटिक्स की संपुष्टि प्रक्रिया पर निर्भर करेगा, जिसमें सामान्य डोपिंग रोधी प्रक्रियाओं से गुजरने और अन्य जरूरी प्रक्रिया का पालन करने वाले एथलीट शामिल होंगे।

को ने कहा कि यह कदम एथलीटों को सशक्त बनाने और किसी भी ओलंपिक खेलों की सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने के लिए डब्ल्यूए की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि हम कहीं से शुरुआत करें और सुनिश्चित करें कि ओलंपिक खेलों में हमारे एथलीटों द्वारा उत्पन्न राजस्व का कुछ हिस्सा सीधे उन लोगों को लौटाया जाए जो खेलों को वैश्विक स्तर का बनाते हैं।’

TAGGED:gold medalhindi newsNeeraj Chopranews in hindiparis olympicssports news in hindiWorld Athletics
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article जैन साध्वी अमीतमाला म: साः एंव मैत्रीमाला मः साः(ममता महाराज ) Jain साध्वी अमीतमाला की धूमधाम से विदाई
Next Article फरदीन खान ‘हीरामंडी’ की स्टार कास्ट हुई भावुक, 14 साल बाद फरदीन ने किया कमबैक
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000289696
Barmer : ईश्वर के जप और सद्कर्मों के मार्ग पर चलकर ही जीवन का उद्धार संभव – रामपूरी महाराज
समाचार राजस्थान
February 12, 2026
1000289689
Rajsamand : राजस्थान में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का प्रथम दिवस
समाचार राजस्थान
February 12, 2026
1000289684
Barmer : ढोल नगाडो के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
समाचार राजस्थान
February 12, 2026
1000289677
Jaisalmer : कर्मचारी महासंघ ने बजट की प्रतियां जलाई,उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
समाचार राजस्थान
February 12, 2026
1000289638
Barmer : नशा है मौत की दस्तक, अभी संभल जाए युवा पीढ़ी : डॉ. ओ.पी. डूडी
समाचार राजस्थान
February 12, 2026
1000289626
Rajsamand : गौशाला पहुंचे ग्राम प्रतिनिधियों ने देखे सेवा कार्य एवं व्यवस्थाएं पक्षी व गौसेवा कार्यो पर जताया हर्ष, सहयोग का दिलाया विश्वास
समाचार राजस्थान
February 12, 2026
1000289614
Bhilwara : भाविप का सेवा महाकुंभ, विवेकानंद शाखा के तत्वावधान में 56वें दिव्यांगजन शिविर का हुआ शुभारम्भ
समाचार राजस्थान
February 12, 2026
1000289611
Bhilwara : रामपुरा आगूचा माइंस में ओएसएच कोड 2020 पर जागरूकता सत्र का आयोजन
समाचार राजस्थान
February 12, 2026
1000289608
Bhilwara: नए श्रम कानून के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने रखी हड़ताल, किया प्रदर्शन
समाचार राजस्थान
February 12, 2026
1000289605
Barmer : भाजपा महिला मोर्चा विधानसभा चौहटन का मंडल स्तरीय सम्मेलन बजट को लेकर संपन्न
समाचार राजस्थान
February 12, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?