![अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस-2024](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/05/%E0%A4%AE%E0%A4%9C%E0%A4%A6%E0%A5%82%E0%A4%B0-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8-1.webp)
सिरोही। अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस-2024 में बदलते वातावरण में श्रम सुरक्षा एवं स्वास्थ्य थीम पर 01 मई को मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा व अधिशाषी अभिंयता विनोद कुमार सोलंकी के निर्देशन में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के अंतर्गत सिरोही शहर में एल एंड टी द्वारा श्रमिक सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें कार्यरत श्रमिकों को इस अवसर पर प्रोजेक्ट के सहायक अभियंता अशोक कुमार कडवासरा ने श्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्रमिकों का इस संसार में बहुत महत्व है। पूरे विश्व में जितने भी निर्माण कार्य होते हैं श्रमिकों के द्वारा ही होते हैं। इस संसार में श्रम का ही महत्व है।
सहायक निर्माण प्रबंधक राम रतन सुथार ने बताया कि कार्य करते समय सुरक्षा को प्राथमिकता दे एवं पूरे सुरक्षा उपकरणों के साथ ही करें व स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में बताते हुए कहा कि आस पास साफ सफाई रखें ताकि बीमारियों से होने वाले आर्थिक एवं शारीरिक नुकसानों से बचा जा सके।
सहायक समाजिक विकास एवं जेंडर सपोर्ट विजया सोनी ने श्रम का महत्व, श्रम कल्याण की योजनाओं के बारे में समझाया एवं कार्य के दौरान सुरक्षा व स्वास्थ्य विषय में बताया। एल एंड टी से मैनेजर आशिष सिंह ने श्रमिकों के अधिकारों, सुरक्षा उपकरणों व उपयुक्त सुविधा के बारें मे अवगत कराया एवं कहा कि गर्मी में साइट पर कार्य के दौरान पीने के पानी की व्यवस्था रखें व समय-समय पर पानी पीते रहें। इस कार्यक्रम में 80 श्रमिकों सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर एल एंड टी सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे।