
Barmer। महिलाओं ने गणगौर माता की शुभमुहूर्त में पूजा अर्चना की। 16 दिनों से अलग-अलग समाज की महिलाओं एवं युवतियों की ओर से गणगौर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। गणगौर महोत्सव का समापन हुआ। महिलाओं ने गणगौर के अंतिम दिन व्रत रखा और गणगौर माता की पूजा अर्चना की। इसी के साथ शोभायात्रा निकालते हुए बड़ी संख्या महिलाओं ने गणगौर माता की पूजा कर कार्यक्रम का समापन किया। शहर के सोन तालाब व वेणासर नाड़ी पर गणगौर का विसर्जन किया गया।
गणगौर पर्व पर श्रीमाली महिला मंडल ने ईशर गवर की शोभायात्रा निकाली। मंडल की सचिव सविता दवे ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं ने सामूहिक पूजन किया। इसके बाद बंदोली, ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ शोभायात्रा श्रीमाली समाज भवन से शुरू हुई। कोषाध्यक्ष ऊषा अवस्थी ने बताया कि सोमवार (31 मार्च 2025) को समाज की महिलाओं और बालिकाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साह से भाग लिया। महिलाओं ने गणगौर के गीत गाते नाचते हुए शहर गवर ईश्वर के साथ बाजार निकाली माली महिला मण्डल ने गाढ़ी चौक पुनः भवन पहुंचे। कार्यक्रम धूमधाम से मनाया।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल