
राजस्थान में सोजत रोड (Sojat Road) के श्रीया देवी मंदिर में विनायक सत्संग महिला मित्र मंडल द्वारा फाग उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने भगवान को फूलों की होली खिलाई और भक्तिमय भजनों का आनंद लिया। वहीं महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इसमें महिलाएं श्रद्धालु भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे। एक दूसरे के ऊपर फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा की गई। भगवान की प्रतिमा का फूलों से सुंदर श्रंगार किया गया। इस दौरान किरण सेन, गायत्री शर्मा, कंचन पंवार पुष्पा देवी, कोकिला मेवाड़ा, जिया कंवर, पिंकी देवी ,केली देवी, उषा देवी, लीला देवी, गीता देवी, विद्या देवी, संतोष प्रजापत सहित विनायक सत्संग महिला मंडल की महिलाएं उपस्थित रही।
रिपोर्ट – बाबूलाल पंवार