सोजत (Sojat) क्षेत्र के बगड़ी थाना पुलिस की दुपहिया वाहन चोरीओ पर बड़ी कारवाई। पुलिस ने शातिर दुपहिया वाहन चोर को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार चोर की निशान देही पर दस चोरी की गई बाइक की बरामद। जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा के नेतृत्व में।
जिले में वाहन चोरियों के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोजत पुलिस उपअधीक्षक जेठुसिंह करनोत के सुपरविजन में बगड़ी थाना अधिकारी प्रहलाद सिंह मय पुलिस टीम द्वारा दुपहिया वाहन चोरियों का खुलासा करते हुए,शातिर दुपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना तकनीकी प्रयास अनुसन्धान से शातिर दुपहिया वाहन चोर बगड़ी के भूत खेड़ा निवासी किसन,पुत्र झुंझार राम को गिरफ्तार किया। गहनता से पूछताछ में उक्त शातिर वाहन चोर ने अनेकों जगहो पर दुपहिया वाहन चोरी करना कबूल किया। गिरफ्तार चोर की निशान देही पर अलग-अलग क्षेत्रों से चुराई हुई 10 दुपहिया वाहन पुलिस द्वारा बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए शातिर दुपहिया वाहन चोर से पुलिस गहन पूछताछ में जुटी है।
रिपोर्ट – बाबूलाल पंवार
