
Jaisalmer। भाटिया समाज ट्रस्ट के सभी 15 पदों के लिए त्रैवार्षिक चुनाव रविवार को भाटिया बगेची में शांतिपूर्ण वातावरण में निर्विरोध संपन्न हुए।अध्यक्ष पद पर एक बार पुनः पुष्प भाटिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर विमल भाटिया, सचिव पद पर पुनः राधेश्याम भाटिया, कोषाध्यक्ष पद पुनः मोहनलाल भाटिया,सह सचिव पद पर रोबिन भाटिया का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ।
इसी तरह कार्यकारिणी के 10 सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए जिसमे मनमोहन भाटिया, अनिल भाटिया, दीपक भाटिया, मनोज भाटिया, विवेक भाटिया, ओमप्रकाश भाटिया, पंकज भाटिया, अनूपकुमार भाटिया, ओमप्रकाश भाटिया, अनिमेश भाटिया शामिल हैं। निर्वाचन मंडल के प्रदीपकुमार भाटिया, पंकज भाटिया, राजेश भाटिया व प्रवीण भाटिया की देखरेख में उप चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गोपनीयता व निष्ठा की शपथ दिलाई गई।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा