
Sojat। बगड़ी नगर कस्बे के गुला महाराज की धूनी पर सोजत विधायक शोभा चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान विधायक शोभा चौहान (Shobha Chauhan) ने कहा कि वह बगड़ी के विकास के लिए हमेशा तत्पर हैं ,उन्होंने सभी का आभार जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के जन्मदिन के अवसर पर गायों के लिये लापसी बनाई व गुड़ खिलाया।
इस अवसर पर उपप्रधान कन्हैया लाल ओझा, बगड़ी नगर थाना अधिकारी भंवराराम भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भवरलाल सेणचा, भाजपा नेता किसन लाल सोनी, महेंद्र कुमार मेवाड़ा, युधिष्ठिर शर्मा, भंवर सिंह जैतावत , पूनम सिंह, धिरज नागौरा नारायण लाल भरत देवासी सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
रिपोर्ट – बाबूलाल पंवार