
Rajsamand। भारतीय जनता पार्टी राजसमंद जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) की पुण्यतिथि पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि युवा तरुणाई के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के आदर्श हम सभी को सीखने चाहिए। इसके साथ ही युवाओं को स्वामी विवेकानंद की जीवनी हमेशा याद रखनी चाहिए कि कैसे उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी देश के लिए समर्पित थे। इस अवसर पर महेंद्र सिंह चौहान, हिम्मत कुमावत, मुरारी आशिया, प्रकाश रांका, प्रमोद गौड़, मोहन कुमावत, खुशकमल कुमाव,त राज कुमार अग्रवाल, आशीष पालीवाल, गर्वित पालीवाल, महेन्द्र पालीवाल, सूर्यप्रकाश जांगिड़, शुभम तलेसरा सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत