
दाँतराई। अखिल भारतीय गायत्री परिवार हरिद्वार के तत्वावधान में संचालित देशव्यापी अखंड दिव्य ज्योति कलश यात्रा दाँतराई पहुंची जिसके बाद पुरे गाँव में यात्रा निकाली गई। उसके बाद राजकीय माध्यमिक स्कूल के पास पहुंचने पर ग्राम वासियों द्वारा ढोल धमाकों के सामेया ओर पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया। अखंड दिव्य ज्योति कलश यात्रा में सभी गांववासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। उसके बाद पुरोहित रिदुआ माताजी मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलन का आयोजन किया गया और आरती भी उतारी गई।
अखंड ज्योति एवं माताजी के दिव्य अवतरण शताब्दी के उपलक्ष्य में देश भर में दिव्य ज्योति कलश यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का उद्देश्य सामूहिक साधना और महानुष्ठान के माध्यम से समर्थ, समृद्ध एवं संस्कारी भारत का नवनिर्माण करना है। अखंड दिव्य ज्योति कलश यात्रा ने रेवदर तहसील क़े कई गावों में प्रवास कर इस यात्रा क़े उद्देश्य क़े बारे में जानकारी दी। गायत्री परिवार के रमेश गोमतीवाल ने बताया की अखंड दिव्य ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से गायत्री परिवार ने समाज में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की हैं।
इस दौरान रतनलाल पुरोहित,तगाराम पुरोहित, कन्हैयालाल,पुरोहित, पुरोहित, मेलापराम लुहार, प्रतापराम लोहार, मंजू बैन लोहार, शंकरलाल पुरोहित, बाबुलाल पुरोहित,धनाराम पुरोहित भबुतमल पुरोहित,पुनमचंद पुरोहित, लक्ष्मण पुरोहित, जवानमल पुरोहित, लेहरचंद पुरोहित गणेशमल पुरोहित, अमृत पुरोहित,छोगाराम सुथार, पोपटलाल घांसी, प्रकाश वैष्णव, अशोक पुरोहित,देवीचंद पुरोहित, महेंद्र पुरोहित शुभम पुरोहित, दक्ष पुरोहित सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित थे।
रिपोर्ट – लेहरचंद पुरोहित दांतराई