Pindwara। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संतोष गेहलोत और झाड़ोली मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र देवासी के तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा संयोजक तगाराम परमार के अनुसार, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर अंबेडकर भवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिला संयोजक भंवर मेघवाल ने बताया कि बाबासाहेब के आदर्श विचारों को जीवन में अपनाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान “जय भीम, जय भारत” के नारों से माहौल गूंज उठा।
इस अवसर पर पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष महावीर यति, महामंत्री कालूराम सेन, शांतिलाल रावल, हिम्मत रावल नादिया, नूरल हयात, रमेश चौहान, रमेश गवारिया, महेंद्र सिंह डाबी, कमलेश गर्ग, माधूराम देवासी, कमलेश राजगुरु, ईश्वर खंडेलवाल, दिलीप जैन, जयंती प्रजापत, अर्जुन राजपुरोहित, शंकर घांची, तिलोक प्रजापत, कल्पेश सोनी, सुरेंद्र सिंह, शक्तिपाल सिंह, दिग्विजय सिंह सहित भाजपा ग्रामीण एवं नगर मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – विक्रम राजपुरोहित