BJP के चार मंडलों की सदस्यता अभियान की कार्यशाला शिवगंज में आयोजित

5 Min Read

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता अभियान कार्यशालापार्टी नगर मंडल शिवगंज द्वारा मातोश्री भवन शिवगंज में आयोजित की गई। अभियान में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी एवं राजेंद्र कुमार गहलोत जिला प्रभारी के मुख्य आतिथ्य और विधानसभा प्रभारी दीपाराम पुरोहित, जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश बिंदल, शिवगंज प्रधान ललिता कंवर मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत, अभियान नगर संयोजक लक्ष्मी नारायण गहलोत के सानिध्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को विधिवत रूप से शुरू किया।

सदस्यता अभियान के सहसंयोजक महिपाल चरण जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल जिला उपाध्यक्ष दिनेश बिंदल विधानसभा प्रभारी दीपाराम पुरोहित ने सदस्यता अभियान के तहतअधिक से अधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया और सदस्य बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी।तथा राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने बताया कि देश में चल रहे राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक सदस्य बने एवं विकास के बारे में कहा कि सिरोही जिले में बिजली पानी सड़क के विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी एवं विकास के फंड में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

जिला प्रभारी राजेंद्र कुमार गहलोत ने चारों मंडल (शिवगंज, पोशालिया, पालड़ी व कैलाश नगर) के मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया की प्रत्येक पदाधिकारी कम से कम 100 सदस्य बनाएं और इससे अधिक हजार तक सदस्य बनने पर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से सदस्य बनाने वाले को सम्मानित किया जाएगा एवं सभी मंडल के पदाधिकारी से कड़े शब्दों में कहा की पार्टी में निष्ठा व निस्वार्थ भाव से कार्य करें और लगातार 3-4 बार पार्टी की बैठक में नहीं आने पर उसको पद से मुक्त कर अन्य कार्यकर्ता को जगह दी जाएगी ।पार्टी को मजबूत बनाने और देश में चल रहे राष्ट्रीय व्यापी सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों को निर्देशित किया।

नगरमंडल शिवगंज के मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत ने अपने मंडल की टीम को एक जुट होकर कार्य करने को कहा एवं प्रत्येक पदाधिकारी को अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता अभियान के अंतर्गत सदस्य बनाने का आग्रह किया। मंडल के सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयों का राज्य मंत्री ओटाराम देवासी व जिला प्रभारी राजेंद्र कुमार गहलोत से दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन करवाया।

स्वागत समारोह में मीशा बंदी मैं शिवगंज से रुपाराम कुमावत, छगन भाई जरीवाला, मांगीलाल घांची व करण परमार का भी राज्य मंत्री द्वारा दुपट्टा पहनाकर कर स्वागत किया इन चारों कार्यकर्ताओं का जयपुर में मुख्यमंत्री द्वारा भी स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की कार्यशाला में नगर संयोजक लक्ष्मीनारायण गहलोत ने भी अपने विचार रखें।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, शिवगंज मंडल उपाध्यक्ष कुंदनमल राठी, वेनाराम प्रजापत, राकेश सोनी, हिम्मतराम भाटी महामंत्री अशोक अग्रवाल नरेश् सिंधी रूपेश देवासी मंत्री रुपाराम रेगर ओम प्रकाश परिहार अर्जुन गहलोत आनंदीबेन राजपुरोहित कोषाध्यक्ष नेनमल जैन, राजेंद्र पुरोहित, प्रकाश खंडेलवाल, भरत सुथार, महिपाल रावल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उषा सोनी, पोसालिया मंडल अध्यक्ष भंवर लाल रावल ,पालड़ी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, कैलाश नगर अध्यक्ष मोहन सिंह राजपुरोहित, भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी गंगाराम गोयल, बजरंग लाल अग्रवाल, हीरालाल परमार, जलाराम कुमावत, झुंझार सिंह, भंवर परमार, मानक प्रजापत, मुकेश प्रजापत, मांगीलाल टॉक, मांगीलाल माली, इस्माइल खान, सरवन छुहारा ,विजय बोराणा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष शंकर कुमावत, पार्षद पंकज कुमावत, मोहनलाल सोलंकी ,चंपत राज जटिया, संजय भाटी ,जय श्री कुमावत, भारत परिहार नारायण लाल परिहार, मोहनलाल खंडेलवाल, नरेंद्र खंडेलवाल, मांगीलाल टॉक ,खुशाल राठी, पूर्व पार्षद अशोक कुमावत,अनिल कंडारा, अनमोल राठी, प्रताप परमार, सेवाराम, उषा गहलोत, कन्या देवी, जीवी देवी, कंचन देवी, सुमन खंडेलवाल जादवि देवी पंक कुमावत ऊषा परिहर सीता कुमावत इत्यादि भाजपा के सेंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में मंडल महामंत्री अशोक अग्रवाल ने आए हुए अतिथियों में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया व सभी कार्यकर्ताओं ने मंडल द्वारा भोजन की व्यवस्था के अनुसार भोजन लिया।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version