Bhilwara: नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा हुई विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित

3 Min Read

भीलवाड़ा। श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वाधान महेश महेश नवमी महोत्सव के तहत नगर माहेश्वरी महिला संस्थान द्वारा विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमे बच्चों ने बड़ी उत्साहपूर्वक भाग लिया। मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथी के रूप मे अखिल भारतीय संगठन मंत्री ममता मोदानी, प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिलाध्यक्ष प्रीति लोहिया, जिला सचिव भारती बाहेती, सहित नगर अध्यक्ष केदार गगरानी, मंत्री संजय जागेटीया, संयोजक राधेश्याम सोमानी, प्रमोद डाड उपस्तिथ रहे।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ अतिथियों से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। नगर अध्यक्ष सुमन सोनी व सचिव सोनल माहेश्वरी ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं मे मुख्य आकर्षण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रही। जिसकी थीम रामचरितमानस पर आधारित थी। यह प्रतियोगिता 4 से 7 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें बच्चों ने रामचरितमानस के विभिन्न पात्रों जैसे दशरथ, रावण, काग भूषण्डी, शबरी, श्रवण, तुलसीदास, जटायुं का अद्भुत प्रस्तुतीकरण किया।

इस प्रतियोगिता की संयोजक भोपालगंज महिला संगठन और सांगानेर महिला संगठन थीं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लक्ष्य चेचानी, द्वितीय भव्यांश माहेश्वरी, तृतीय निविका माहेश्वरी, सांत्वना पुरस्कार आरूष माहेश्वरी, प्रिशा तोष्णीवाल ने प्राप्त किया। वही ब्रेन बूस्टर प्रतियोगिता 1 से 4 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में बाँटा गया प्रथम 1 से 2 वर्ष, 2 से 3 बर्ष, 3 से 4 वर्ष के बच्चों की प्रतियोगिताएँ रखी गई। इस प्रतियोगिता की संयोजक बसंत विहार महिला संगठन और काशीपुरी महिला संगठन रहीं।

प्रतियोगिता मे 1 से 2 वर्ष के बच्चों में प्रथम स्थान माधव काबरा, द्वितीय स्थान निविशा डाड, तृतीय सानवी जगेटिया, 2 से 3 वर्ष में प्रथम विहाना माहेश्वरी, द्वितीय रूदेंवेंन न्याति, तृतीय निर्वय चांडक, 3 से 4 वर्ष में निष्कर्ष कोगटा, द्वितीय रूरित्वी सोमानी, तृतीय आव्या माहेश्वरी ने प्राप्त किया।

रचनात्मक प्रतियोगिताओं मे 1 वर्ष तक के बच्चों के लिए डायपर डर्बी घुटनों से चलने वाली रेस प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता की संयोजन का कार्य पुराना शहर माहेश्वरी महिला संगठन और संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला संगठन ने किया। इन संगठनों की अध्यक्ष सुमित्रा भदादा और रेणु कोगटा ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यह आयोजन बहुत सफल रहा।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तन्वी माहेश्वरी, द्वितीय इशानवी न्याति, तृतीय कश्वी माहेश्वरी रही। आयोजन मे सफल बनाने मे विनिता तोषनीवाल अनीता सोमानी, लीना कोठारी, सूचिता कोगटा, कांता मेलाना, कल्पना सोनी, अनु मोदी, चेमना बसेर, रश्मिी कोगटा का सहयोग रहा।

रिपोर्ट: पंकज पोरवाल,भीलवाड़ा

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version