Mandar। राम नवमी की शोभायात्रा पूर्व विधायक जगसीराम कोली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। विधायक कोली ने कहा कि भगवान राम विश्व के आराध्य देव हैं। रविवार (6 अप्रैल 2025) यह दिन विश्व भर में जहां भी हिंदू रहते हैं, वहां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपनों का जन्मोत्सव केक काटकर और मोमबत्तियां बुझाकर नहीं, बल्कि पाश्चात्य संस्कृति को छोड़कर पुरातन विधि से मानना चाहिए। उन्होंने धर्म और संस्कृति से जुड़कर आगे आने की अपील की।
महोत्सव को लेकर सभी रास्तों को भगवामय होर्डिंग्स, पोस्टर्स, बैनर्स और झंडियों से सजाया गया था। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों के आगे स्वागत द्वार लगाए थे। शोभायात्रा का व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मंच का सफल संचालन वी.पी. सिंह इंदा ने किया। राम नवमी कमेटी के तत्वावधान में डीजे और आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा में राम धुन और देशभक्ति से ओतप्रोत भक्ति गीतों पर रामभक्त आदर्श विद्या मंदिर से दादावाड़ी मार्ग से होते हुए बस स्टेंड, गायत्री चौक, बडला चौक, पीथापुरा संपर्क सड़क, तीन बत्ती, हनुमान मंदिर, बोहरा वास, खारीवाव, लक्ष्मी मंदिर, सदर बाजार, महावीर अस्पताल, रावल वास से पुनः शोभायात्रा आदर्श विद्या मंदिर पहुंची।
मुख्य वक्ता नरेश बोहरा नाडोल, प्रांत सह प्रचार प्रमुख, चंदन सिंह परिहार, जिला उपाध्यक्ष कालूराम चौधरी, अजय कुमार टांक, कुलदीप रामपुरा, देवीसिंह देवड़ा, रणजीत सिंह परिहार, गमनाराम प्रजापत, दिनेश कोली, देवाराम रावल, महेश अग्रवाल, देवाराम पटेल, तागत सिंह परिहार, दिलीप कुमार माली, कांतिलाल माली, भरत कुमार माली, छोटू सिंह, बलवंत सिंह हुंमड, अर्जुन राणा, नानजीराम देवासी, जगदीश घांची, गुलाब माली, जयेश माली, धनेश पटेल, जगदीश जीनगर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। यातायात और शांति व्यवस्था को लेकर नायब तहसीलदार जब्बर सिंह देवड़ा, थाना अधिकारी रविंद्र पाल सिंह राजपुरोहित, एएसआई मोहन लाल विश्नोई, एएसआई दिनेश रावल, हेड कॉस्टेबल गणेशा राम, कांतिलाल, कॉस्टेबल जूठा राम, श्रवण कुमार, नरेंद्र सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौजूद थे।
रिपोर्ट – अशरफ भाटी