Mandar Highway पर टोल वसूली बंद, मिली राहत

3 Min Read

राजस्थान के Sirohi-Mandar स्टेट Highway संख्या 27 पर टोल वसूली की अवधि समाप्त होने के दो साल बाद भी वाहन चालकों से वसूले जा रहे टोल से अब राहत मिल गई है। बता दे आर्बिटेटर के निर्णय से इस स्टेट हाइवे पर मंडार, करोटी , सिंदरथ तीनी स्थानों पर बुधवार 12 बजे से टोल वसूली बंद हो गई है। वही गुरुवार को वाहन बिना टोल चुकाए सरपट दौड़ते नजर आए।

आपको बता दे इधर, टोल वसूली बंद होने से हजारों वाहन चालकों को राहत मिली है। लोग पिछले डेढ़ साल से टोल वसुली बंद करने की मांग कर रहे थे। कोरोना काल के बाद से टोल बार बार अवधि बढ़ाकर वाहन चालकों से टोल वसूली की जा रही थी। जिससे आमजन परेशान था। अब जाकर वाहनचालकों को राहत मिली है। वही पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर टोल वसूली आज से बंद हो गई है।

जानकारी के लिए बता दे जागरूक टाइम्स ने यह मुद्दा उठाया था, वही लगातार अथक प्रयास के कारण और जालोर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी के बेहतरीन प्रयास से आज मंडार सहित पुरे ज़िले में तीन जगह पर बीओटी के तहत संचालित टोल बंद होने के बाद भारी वाहन चालकों में खुशी की लहर है। बता दे जागरूक टाइम्स हमेशा सच्चाई के साथ है,और लगातार यह खबर पिछले कई समय से प्रकाशित कर रहा था। साथ ही साथ बता दे जालोर सिरोही सांसद ओर जिला प्रमुख अर्जुन भाई पुरोहित, पुर्व जिला अध्यक्ष नायरण लाल पुरोहित, पुर्व विधायक जगसीराम कोली, और पुर्व जिला प्रमुख पायल परसराम पुरीया का इसमे बेहतरीन योगदान रहा।

वही बता दे सांसद लुंबाराम ने कहा कि 3 जुलाई 2024 को दिल्ली में सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मिलकर टोल टैक्स को बंद करने की मांग की थी। जिस पर परिवहन मंत्री ने कार्रवाई करते हुए 5 अगस्त 2024 को अधिकारियों को पत्र लिखा था। जिस पर टोल वसूली बंद हुई है। सांसद ने कहा कि 19 जुलाई 2022 को इस टोल की अवधि पूरी हो गई थी, लेकिन कोविड के कारण इसकी अवधि बढ़ाकर 19 जनवरी 2023 करने का राज्य सरकार ने निर्णय लिया था। इसके बाद भी टोल वसूली चालू रखी गई। तत्कालीन राजस्थान सरकार और ठेकेदार की मिली भगत से न्यायालय में सही जवाब पेश नहीं किया जा रहा था। इस कारण 2 साल में करीब 28 बार कोर्ट से स्टे लेकर टोल वसूली की जा रही थी। जिसमे अब जाकर राहत मिली है।

रिपोर्ट: अशरफ भाटी

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version