Revder उपखंड स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

1 Min Read
Revder

रेवदर (Revder) गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित उपखंड स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 53 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रशासनिक, पुलिस तथा अन्य विभागों से जुड़े कर्मियों के सराहनीय योगदान को मंच से विशेष रूप से सराहा गया। इसी क्रम में जगदीश पुरोहित, पटवारी दांतराई (मारोल) को उनके मूल पदस्थापन कार्य के साथ-साथ आरपीजी एलआरसी कार्यों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। राजस्व कार्यों के प्रति उनकी निष्ठा एवं अतिरिक्त दायित्वों के सफल निर्वहन को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। वहीं भजनलाल कांस्टेबल नं. 910, पुलिस थाना रेवदर को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने मंदिर चोरी के प्रकरणों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए मुल्जिमों की तलाश कर नामजदगी एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित की, जिससे कई चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ।समारोह के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कर्मियों का समर्पण अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी 53 सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया।

रिपोर्ट – रमेश माली

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version