
राजसमंद (Rajsamand) जिले के चारभुजा निकटवर्ती कसार खेड़ा देवी मंदिर पर विद्वान ब्राह्मण पंडितों द्वारा पूजा अर्चना के साथ दुर्गा सप्तशती के पाठ अनुष्ठान चल रहा था। जिसका शुभ समय में हवन यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। जहां हवन यज्ञ में दुर्गा के पाठ करने वाले यजमान सपत्नीक आहुतियां देंगे तथा यज्ञ की पूर्णाहुति करने के बाद मां खेड़ा देवी से परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद लेंगे। जहां मंदिर में 11 विद्वान ब्राह्मण पंडितों द्वारा दुर्गा सप्तशती के पाठ किया जा रहे थे। वहीं निकटवर्ती राठौड़ , बसंत भाई राठौड , मदनलाल सेन एवं नरेंद्र पटवारी के सपत्नीक जोड़े से बैठकर हवन यज्ञ में आहुतियां दी जहां पर 11.15 बजे पूर्णाहुति की गई।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
