Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » Jaisalmer : “Ramdevra मेले में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा चिकित्सा विभाग”

राजस्थानसमाचार

Jaisalmer : “Ramdevra मेले में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा चिकित्सा विभाग”

Jagruk Times
Last updated: August 28, 2025 12:04 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2025 08 27 at 11 1
WhatsApp Image 2025 08 27 at 11 1
“Ramdevra मेले में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा चिकित्सा विभाग”

जैसलमेर (Jaisalmer) लोक आस्था के प्रतीक बाबा रामदेव जी के 641वें मेले के अवसर पर लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चिकित्सा विभाग द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेन्द्र पालीवाल के निर्देशन एवं मेला नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. जसवंत सिंह राठौड़ एवं सह-नोडल डॉ. भवानी सिंह तंवर के सुपरविजन में संपूर्ण मेला क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं का संचालन सघन रूप से किया जा रहा है।

- Advertisement -

मेले में मुख्य चिकित्सालय (सीएचसी रामदेवरा) के अतिरिक्त 7 स्वास्थ्य चौकियां, 1 मोबाइल वैन ओपीडी एवं 14 एम्बुलेंस वाहनों के माध्यम से सम्पूर्ण क्षेत्र में चिकित्सा सेवाएं सत्त रूप से उपलब्ध करवाई जा रही हैं। प्रत्येक स्वास्थ्य चौकी पर प्रतिदिन लगभग 1000 से 1500 श्रद्धालुओं को 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं दी जा रही है। साथ ही, सभी एम्बुलेंस वाहनों को मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है, ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को त्वरित उपचार के लिए सीएचसी रामदेवरा, जिला चिकित्सालय पोकरण अथवा आवश्यकतानुसार उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों तक ले जाया जा सके। चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ व्यवस्था।

रामदेवरा मेले के दौरान चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जोधपुर संभाग के अन्य जिलों से समन्वय कर 100 चिकित्सकों एवं 200 पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाएं ली जा रही हैं। मेले के अवसर पर सभी 7 स्वास्थ्य चौकियां 24 घंटे संचालित हैं, मेले में 11 अगस्त से अब तक 50,000 श्रद्धालुओं को उपचार उपलब्ध करवाया गया है। साथ ही, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमें मेले में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच की जा रही है एवं सभी दुकानदारों से आग्रह किया गया है कि वे केवल गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का ही उपयोग करें।

स्वच्छता एवं रोग नियंत्रण के तहत जलभराव वाली जगहों पर टेमोफोस डलवाया गया एवं डीडीटी का छिड़काव करवाया गया है, जिससे मौसमी बीमारियों की रोकथाम की जा सके। चिकित्सा विभाग की ये व्यापक व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। चिकित्सा विभाग की ओर से 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित रामदेवरा मेले के दौरान चिकित्सा व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन एवं समस्त विभागों से बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम पर प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती कर निरंतर निगरानी की जा रही है। इस कंट्रोल रूम में डॉ. उगमाराम, राजेन्द्र कटारिया, राजकुमार एवं नरेंद्र कुमार द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं।

ऑफिस संचालन कार्यों का जिम्मा महिपाल सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी के निर्देशन में फतेहचन्द (डीईओ, सीएचसी सांकड़ा) व सहायक पपू सिंह ने सराहनीय रूप से निभाया है। यह कंट्रोल रूम मेले के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की रियल टाइम निगरानी, आपात सूचनाओं का त्वरित संप्रेषण एवं सभी स्वास्थ्य इकाइयों से समन्वय में अहम भूमिका निभा रहा है। चिकित्सा विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंगकर्मी सहित अन्य स्टाफ लगातार ड्यूटी पर तैनात रहकर सेवा भावना से कार्य कर रहे हैं, जिससे रामदेवरा पधारने वाले श्रद्धालु निःशुल्क एवं समय पर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त कर सकें। चिकित्सा विभाग का यह समर्पित प्रयास श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं मेले की सफल संचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रिपोर्ट- कपिल डांगरा

TAGGED:hindi newsJaisalmer News Hindinews in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article WhatsApp Image 2025 08 27 at 5 1 Bhilwara : “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत Lions Club भीलवाड़ा का वृक्षारोपण
Next Article WhatsApp Image 2025 08 28 at 2 Jaisalmer : बाबा रामदेव की समाधि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, व्यवस्थाओं ने जीता विश्वास
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000283796
Maalwaad के पंसेरी में भव्य आध्यात्मिक आयोजन, कृपाराम महाराज के आगमन से गांव में बना भक्तिमय माहौल
राजस्थान समाचार
February 4, 2026
1000283790
Barmer: मजदूरों के अधिकारों की इस निर्णायक लड़ाई में एकजुटता ज़रूरी : राठौड़
राजस्थान समाचार
February 4, 2026
1000283787
Bhilwara: त्रिभुवन पाटीदार बने भीलवाड़ा के प्रबंध संचालक, मिली प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां
राजस्थान समाचार
February 4, 2026
1000283783
Bhilwara: एक व्यक्ति यदि कोई कार्य पूरे मन से करने की ठान लेता है तो परिवर्तन अवश्य लाता है: तिलोक चंद छाबड़ा
राजस्थान समाचार
February 4, 2026
1000283778
Rajsamand : भारत को मां कहना सिखाता है हिन्दू दर्शन – हरिशंकर जी
राजस्थान समाचार
February 4, 2026
1000283774
Raniwada : राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रानीवाड़ा कला में कक्षा 12वीं की छात्राओं को भावभीनी विदाई
राजस्थान समाचार
February 4, 2026
1000283428
Revder : कंकू तारा पेंशन भवन में राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा रेवदर की मासिक बैठक आयोजित
समाचार राजस्थान
February 4, 2026
1000283400
सरहदी Barmer में मुस्लिम समाज से राजस्थान पुलिस की वर्दी पहनने वाली पहली बेटी बनी मुमताज
समाचार राजस्थान
February 4, 2026
1000283394
आइकॉनिक फ्रैंचाइज़ी Scream 7 की इस रोमांचक झलक को देखिए
मनोरंजन समाचार
February 4, 2026
1000283387
Jaisalmer : मरुधरा की प्यास बुझाने वाली एक अमर विरासत: ‘गिरधारी की तलाई’ और डांगरा परिवार का गौरव
राजस्थान समाचार
February 4, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?