Chhath Puja 2024: छठ महापर्व पर मानसरोवर झील पर सजेगी झांकियां, 100 मेधावी छात्र-छात्रों का होगा सम्मान

3 Min Read

भीलवाड़ा। पूर्वांचल जन चेतना समिति (ट्रस्ट), पूर्वांचल जन चेतना सेवा समिति और विभिन्न घाटों की छठ सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में मानसरोवर झील और लेबर कॉलोनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम छठ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

समिति संस्थापक अध्यक्ष एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा ने बुधवार को एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि समारोह से वृंदावन से आये शर्मा ईवेंट के कलाकारों द्वारा झांकियों की प्रस्तुत दी जाएगी। जिनमें उज्जेन की भस्म आरती, काना संग फूलों की होली, राम दरबार, हनुमानजी की लीलाओं व झाकियों से उनका चित्रण किया जाएगा।

पूर्वांचल के सबसे बड़े पर्व छठ महापर्व पर मानसरोवर झील के प्रांगण में शाम 7 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकारों द्वारा उपस्थिति दर्ज कर 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का स्मान भी किया जाएगा। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी एक्टर एवं प्रोड्यूसर और पूर्व विधायक संजययादव, भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता, एक्ट्रेस गुंजन पंत, एक्ट्रेस संजुक्ता राय हौसला बढ़ायेंगे। पूर्वांचल की आस्था का महापर्व छठ में घाटों की सफाई घाटों पर विभिन्न कार्य जैसे टेट, लाइट, साउंड तथा सुरक्षा सभी कार्यों को संस्था द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से संचालित किया जाता है।

भोजपुरी अभिनेत्री गुंजन पंत ने कहा कि एक समय सिनेमा का युग हुआ करता था पर ओटीटी प्लेटफार्म से इस पर काफी असर पड़ा है। ठीक इसी प्रकार भोजपुरी सिनेमा पर भी इसका बुरा असर देखने को मिला, कई थियेटर तक भी बंद हो गए। ऐसी परिस्थिति में सरकार को आगे आकर भोजपुरी सिनेमा को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने ओटीटी प्लेटफार्म पर परोसी जा रही अश्लीलता के मुद्दे पर कहा कि बीच में ऐसा दौर आया था पर अब ओटीटी पर भी पारिवारिक फिल्म और सीरीज बन रही है, जिन्हें पसंद किया जा रहा है।

भोजपुरी प्रोड्यूसर पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि मैं राजनीति से फिल्मों में आया हूं पर आज भी पसंदीदा क्षेत्र राजनीति ही है। अभिनेत्री संजुक्ता राय ने कहा कि उन्हें छठ पर्व के मौके पर भीलवाड़ा आकर काफी खुशी हो रही है। यहां के पूर्वांचलवासियों से मिलने का अवसर मिलेगा। अभिनेत्री अनारा गुप्ता ने कहा कि इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों को काफी संघर्ष करना पड़ता है, कई बार विवाद भी जुड़ जाते हैं।

साथ भी इस तरह का अनुभव जुझ, लेकिन संघर्षों से गुजरकर उन्हें और आगे बढ़ने का मोटीवेशन मिला। इस दौरान रजनीश वर्मा संस्थापक अध्यक्ष पूर्वांचल जन चेतना समिति, डॉ अशोक सिंह अध्यक्ष पूर्वांचल जन चेतना समिति अरुण राय अध्यक्ष, पूर्वांचल जन चेतना सेवा समिति, तथा समिति पदाधिकारी लोकेंद्र पंड्या मौजूद थे।

रिपोर्ट: पंकज पोरवाल

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version