Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » भाजपा के वरिष्ठ नेता K.K. Gupta की मांग — Gulab Chand Kataria बने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

राजस्थानसमाचार

भाजपा के वरिष्ठ नेता K.K. Gupta की मांग — Gulab Chand Kataria बने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Jagruk Times
Last updated: November 1, 2025 6:33 pm
Jagruk Times
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2025 11 01 at 6 1
WhatsApp Image 2025 11 01 at 6 1
Gulab Chand Kataria

नई दिल्ली/जयपुर/उदयपुर /जैसलमेर /भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष के के गुप्ता ने पंजाब के राज्यपाल और राजस्थान के कद्दावर दिग्गज नेता गुलाब चंद कटारिया को भाजपा का राष्ट्रीय बनाने की पुरजोर माँग की है ।

- Advertisement -

गुप्ता (K.K. Gupta) ने कहा कि भाजपा दक्षिण और पश्चिम भारत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में चल रही है, ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उत्तर भारत के अनुभवी नेता का चयन क्षेत्रीय संतुलन और संगठनात्मक एकता को और मजबूत करेगा। इस दृष्टि से कटारिया का नाम स्वाभाविक रूप से प्रासंगिक बनता है।

गुप्ता ने कहा है कि भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर चल रही संभावित मंथन और उत्तर एवं दक्षिण भारत से अध्यक्ष बनाने की खींचतान के बीच पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) सबसे उपयुक्त नेता है। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के निष्ठावान स्वयंसेवक होने के साथ ही उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक पकड़ और वैचारिक निष्ठा के कारण उन्हें इस पद के लिए एक संतुलित और स्वाभाविक दावेदार माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए क्षेत्रीय संतुलन हमेशा एक महत्वपूर्ण पहलू रहा है। गुलाब चंद कटारिया का नाम इस दृष्टि से भी संतुलित माना जा सकता है। वे राजस्थान जैसे देश के सबसे बड़े भौगोलिक प्रदेश से आते हैं, जहाँ भाजपा का मजबूत जनाधार है, साथ ही उनकी स्वीकृति उत्तर भारत के कई राज्यों में भी है।

गुप्ता ने कहा कि गुलाब चंद कटारिया का राजनीतिक जीवन चार दशक से भी अधिक पुराना है। वे राजस्थान की राजनीति के उन चुनिंदा नेताओं में हैं जिन्होंने जनसंघ के दौर से लेकर भाजपा की आज की सशक्त स्थिति तक पार्टी के उतार–चढ़ाव को बहुत करीब से देखा और दिशा दीहै । उदयपुर से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले कटारिया पहली बार 1977 में विधायक बने और उसके बाद वे कई बार विधानसभा सदस्य, मंत्री, और विपक्ष के नेता रहे। उनका राजनीतिक जीवन हमेशा संगठन और कार्यकर्ता आधारित राजनीति से जुड़ा रहा है।कटारिया भाजपा संगठन का मजबूत स्तंभ है। राजस्थान में पार्टी के विस्तार, बूथ सुदृढ़ीकरण और कार्यकर्ता प्रशिक्षण में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे ऐसे नेता हैं जिन्होंने हमेशा विचारधारा और संगठन को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर रखा। यही कारण है कि भाजपा के अंदर हर गुट उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखता है।उनकी पहचान एक कुशल प्रबंधक और अनुशासित कार्यकर्ता की रही है। संगठन के भीतर उनकी लोकप्रियता का कारण उनकी संवाद शैली और सादगी है ।वे हर स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद रखते हैं और उनकी समस्याओं को समझते हैं।

उन्होंने कहा कि गुलाब चंद कटारिया का जीवन संघ की पृष्ठभूमि से प्रभावित रहा है। वे बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस ) से जुड़े रहे हैं और उसकी विचारधारा को व्यवहार में उतारने के लिए जाने जाते हैं। यही वैचारिक दृढ़ता उन्हें पार्टी के कोर नेतृत्व के लिए भरोसेमंद बनाती है।उनकी सादगी, स्वच्छ छवि और संयमित वाणी ने उन्हें हमेशा एक आदर्श राजनीतिक व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है। राजनीति में विवादों से दूर रहकर उन्होंने “कार्य से पहचान” की नीति अपनाई, जो उन्हें युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनाती है।राजस्थान में बतौर गृह मंत्री और विपक्ष के नेता, गुलाब चंद कटारिया ने प्रशासनिक और संगठनात्मक दोनों मोर्चों पर अपनी दक्षता साबित की। वे निर्णय लेने में दृढ़ लेकिन व्यवहार में संयमी माने जाते हैं। यही गुण उन्हें भाजपा के शीर्ष पद के लिए उपयुक्त बनाते हैं जहाँ संगठनात्मक अनुशासन और राजनीतिक सूझबूझ दोनों की आवश्यकता होती है।उनके पास अनुभव और नैतिक विश्वसनीयता का अद्भुत संयोजन है। इस कारण वे न केवल वरिष्ठ नेताओं का विश्वास जीत सकते हैं, बल्कि युवा कार्यकर्ताओं के बीच भी प्रेरक भूमिका निभा सकते हैं।

गुप्ता ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया गया हर निर्णय केवल संगठनात्मक नहीं होता, बल्कि वह राजनीतिक संदेश भी देता है। यदि गुलाब चंद कटारिया जैसे वरिष्ठ और अनुशासित नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाती है, तो यह स्पष्ट संकेत होगा कि पार्टी अपने वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं के अनुभव को सर्वोच्च सम्मान देती है।यह संदेश कार्यकर्ताओं तक यह भावना भी पहुँचाएगा कि संगठन में अनुशासन, सादगी और निष्ठा का मूल्य अभी भी सर्वोपरि है।भाजपा आने वाले समय में कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव की दिशा में अपनी रणनीति तैयार कर रही है। ऐसे समय में पार्टी को एक ऐसा राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहिए जो न केवल संगठन की रीढ़ को मजबूत रखे, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच विश्वास का सेतु बने। गुलाब चंद कटारिया की छवि और कार्यशैली इस भूमिका के लिए उपयुक्त प्रतीत होती है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर चल रही आंतरिक चर्चा में गुलाब चंद कटारिया का नाम केवल एक राजनीतिक संभावना नहीं, बल्कि एक संतुलित विकल्प के रूप में उभरता है।वे उस पीढ़ी के नेता हैं जिन्होंने भाजपा को विचार से जनआंदोलन बनाया। यदि पार्टी उन्हें शीर्ष पद की जिम्मेदारी सौंपती है, तो यह न केवल संगठन की परिपक्वता का प्रतीक होगा, बल्कि यह भी दर्शाएगा कि भाजपा आज भी अपने संघर्ष, निष्ठा और अनुशासन के मूल मंत्र को सर्वोच्च मानती है।

रिपोर्ट – कपिल डांगरा

TAGGED:hindi newsnews in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article WhatsApp Image 2025 11 01 at 5 4 Bhilwara गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन हुआ अवैध माल परिवहन के खिलाफ सख्त
Next Article WhatsApp Image 2025 11 02 at 6 Barmer : खत्री समाज का छठा सामूहिक विवाह सम्मेलन कुशल वाटिका में संपन्न
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000272353
संस्था ने की Bhilwara शहर के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाने की मांग, प्रशासन को सौंपी सर्वाधिक परेशानी वाले हॉटस्पॉट्स की सूची
राजस्थान समाचार
January 22, 2026
1000272344
Rajsamand : द अंकुर बी.एड.महाविद्यालय में खेल सप्ताह के चतुर्थ दिन वॉलीबॉल, चेयर रेस एवं खो-खो प्रतियोगिताएँ आयोजित
राजस्थान समाचार
January 22, 2026
1000272341
Bhilwara : मरुधरा माहेश्वरी संस्थान ने श्री कृष्ण गौ सेवा उपचार केंद्र पर की गौ सेवा, मनाया मकर संक्रांति पर्व
राजस्थान समाचार
January 22, 2026
1000272327
Rajsamand : मोही में पेयजल योजना का शिलान्यास
राजस्थान समाचार
January 22, 2026
1000272325
Barmer : मनरेगा कोई योजना नहीं, ग्रामीण भारत का वैधानिक अधिकार है- हरीश चौधरी
राजस्थान समाचार
January 22, 2026
1000272286
Rajsamand: बुनियादी चिकित्सा सुविधा पर आधारित एकदिवसीय सीपीआर कार्यशाला
राजस्थान समाचार
January 22, 2026
1000272002
Rajsamand में मनरेगा बचाओ जन आंदोलन के तहत राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के गांव केलवा, बिनोल व पुठोल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजस्थान समाचार
January 22, 2026
1000271580
Barmer : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे कम उम्र के क्रांतिकारी हेमू कालानी- दिलीप बादलानी
राजस्थान समाचार
January 21, 2026
1000271575
Bollywood : अभिनेता देव मेनारिया ने प्रभु द्वारकाधीश और श्रीनाथजी के दरबार में टेका मत्था
राजस्थान मनोरंजन समाचार
January 21, 2026
1000271571
Jaisalmer : समस्त चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य सूचकांको में बेहतर सुधार के लिए करें समयबद्व एवं सार्थक प्रयास – जिला कलेक्टर
राजस्थान समाचार
January 21, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?