
Rajsamand : सावन का महीना शिव की आराधना के लिए उपयुक्त समय है।इस समय प्राकृतिक खुद धरती का श्रृंगार करती है। चारों तरफ हरियाली,मनमोहक मौसम और पक्षियों की कलरव हर किसी को आकर्षित करते हैं।जब पक्षी भी प्रफुल्लित होते हैं तो इंसानों की तो बात ही क्या कहें। राजसमंद के कांकरोली स्थित चौमुखा महादेव मंदिर में प्यारा सावन रंगीला लहरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए एकल नृत्य,समूह नृत्य जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था। राजनीतिक, व्यापारिक,घरेलू लगभग सभी वर्गों और उम्र की महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। इसके साथ हीं महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। कार्यक्रम के समापन के बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया वहीं सामूहिक गोठ भी आयोजित की गई।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत