Reveder : जिला स्तरीय योगा Olympiad Model School देरोल में सम्पन्न

4 Min Read
जिला स्तरीय योगा ओलम्पियाड मॉडल स्कूल देरोल में सम्पन्न

रेवदर (Reveder) स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल (Model School) देरोल में जिला स्तरीय योगा ओलम्पियाड (Olympiad) 2025-26 का दिनांक 04 अक्टूंबर 2025 को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मृदुला व्यास, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समसा सिरोही कान्तिलाल आर्य, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा रेवदर गमनाराम कोली प्रथम, घनश्याम सिंह आढा द्वितीय, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य केशर सिंह राव की उपस्थिति में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रवज्जलित व सरस्वती वन्दना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। योगा ओलम्पियाड में सिरोही जिले की कुल 11 विद्यालय यथा पीएमश्रीरावि, मागारावि, मॉडल विद्यालय, कस्तुरबॉगांधी विद्यालय के कुल 57 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। योगा ओलम्पियाड की विभिन्न दलिय, व्यक्तिगत सीनियर/जुनियर गु्रप प्रतिस्पर्धा के लिए योगा ओलम्पियाड का आयोजन किया गया। जिसके लिए जिला स्तर तथा ब्लॉक स्तर के योगा के विशेषज्ञों के 03 निर्णायक पैनल का द्वारा मूल्यांकन किया गया। योगा ओलम्पियाड में रजिस्ट्रेशन, परिणाम तैयार करने, भोजन व्यवस्था तथा अन्य कार्य हेतु समस्त स्टाफ ने अमुल्य सहयोग दिया। योगा ओलम्पियाड में दलीय प्रतिस्पर्धा जुनियर ग्रुप छात्र वर्ग में मॉडल स्कूल झाडोली ने प्रथम स्थान, मॉडल स्कुल देरोल ने द्वितीय तथा मॉडल स्कुल देरोल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दलीय प्रतिस्पर्धा जुनियर ग्रुप छात्रा में मॉडल स्कूल रेवदर ने प्रथम स्थान, मगारावि अनादरा ने द्वितीय तथा मॉडल स्कुल झाडोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा छात्र वर्ग में कुशाल कुमार मॉडल स्कूल रेवदर, प्रथम स्थान, लक्ष्य कुमार मॉडल स्कुल झाडोली द्वितीय ने स्थान तथा राजवीर मालविया मगांरावि. बडगांव तृतीय स्थान पर रहें। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा छात्रा वर्ग में विनिता कुमारी मॉडल स्कूल रेवदर ने प्रथम स्थान, विशाखा प्रजापत मॉडल स्कुल झाडोली द्वितीय स्थान तथा आराध्या खण्डेलवाल मगांरावि. बडगांव तृतीय स्थान पर रहें। सीनियर ग्रुप छात्र वर्ग में प्रथम स्थान मॉडल स्कुल झाडोली, द्वितीय स्थान मॉडल स्कूल रेवदर, तृतीय स्थान मगारावि रेवदर, सीनियर ग्रुप छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान मॉडल स्कुल झाडोली, द्वितीय स्थान मगारावि अनादरा, तृतीय स्थान मॉडल रेवदर पर रहे। बेस्ट ऑफ बेस्ट छात्र जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान कुशाल कुमार मॉडल स्कूल रेवदर, द्वितिय स्थान लक्ष कुमार मॉडल स्कूल झाडोली तृतीय स्थान राजवीर मालवीया मगारावि बडगॉव बेस्ट ऑफ बेस्ट छात्रा जूनियर वर्ग मे प्रथम स्थान विनिता कुमार मॉडल स्कूल रेवदर द्वितीय स्थान विशाखा प्रजापत मॉडल स्कुल झाडोली तृतीय स्थान आराध्या खण्डेलवाल मगारावि बडगॉव पर रहें। बेस्ट ऑफ बेस्ट छात्र सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्रिंस कुमार मॉडल स्कुल झाडोली द्वितीय स्थान कैलाश कुमार मॉडल स्कूल रेवदर, तृतीय स्थान दिलीप सिंह मगारावि रेवदर बेस्ट ऑफ बेस्ट छात्रा सीनियर वर्ग प्रथम मॉडल स्कूल झाडोली दिया प्रजापत, द्वितीय स्थान मिस्टू मॉडल स्कूल रेवदर, तृतीय स्थान किंजल गहलोत मगारावि जावाल रहें। योगा ओलम्पियाड समारोह का समापन अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समसा सिरोही कान्तिलाल आर्य, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम समग्र शिक्षा रेवदर गमनाराम कोली स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य केशर सिंह राव तथा प्रकाशनाथ गोस्वामी द्वारा योगा ओलम्पियाड में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। अन्तः में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य केशर सिंह राव ने समस्त उच्चधिकारियों को योगा ओलम्पियाड में शिरकत करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा योगा ओलम्पियाड के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य केशर सिंह राव को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

रिपोर्ट – विक्रम डाबी

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version