Reveder : नंदगांव में हुआ गोवर्धननाथजी मंदिर व गो-गोपाल कॉरिडोर का दिव्य शिलान्यास

4 Min Read
Reveder

रेवदर (Reveder) मनोरमा गोलोक अभिनव ब्रजमंडल अर्बुदरण्य में श्रद्धेय गोऋषि स्वामी दत्तशरणानंदजी महाराजश्री की पावन निश्रा में आज गोपाष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्री गोवर्धननाथजी मंदिर एवं गो-गोपाल कॉरिडोर का ऐतिहासिक और दिव्य शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ। राज्यपाल की अगवानी पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान और एडीएम राजेश कुमार गोयल ने की। यह भव्य आयोजन परमहंस स्वामी श्री प्रज्ञानानंदजी महाराज (हरिहरानंद गुरुकुलम्, जगन्नाथ पुरी) के पावन सानिध्य में सिक्किम के महामहिम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर के करकमलों से गोभक्त राजकुमार अग्रवाल के यजमानत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पंडित गंगाधर पाठक एवं ललित किशोर द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक शिलान्यास कराया। इस दौरान जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, पाली के पूर्व सांसद पुष्प जैन एवं पूर्व विधायक धर्म नारायण जोशी भी मंच पर उपस्थित रहे। इसके बाद सुरभि सत्संग पंडाल में देशभर से आए गोभक्तों को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने कहा कि “पथमेड़ा का छोटा सा प्रयास आज पूरे विश्व में गोसेवा के महाअभियान के रूप में विकसित हो चुका है। यह भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की अद्भुत झलक है।” उन्होंने कहा कि “गोसेवा केवल धर्म नहीं, बल्कि मानवता की सर्वोच्च साधना है। उन्होंने कहा कि देसी गाय का महत्व मुझे कई वर्षों पहले महाराजश्री की प्रेरणा से मिला है। गवर्नर बनते ही सिक्किम में सबसे पहले गवर्नर हाउस में देसी गाय लेकर आया। पथमेड़ा के गौभक्तों एवं गोकृषि करने वाले किसानों के लिए सिक्किम के राजभवन के दरवाजे सदैव खुले हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष रघुनाथ सिंह राजपुरोहित ने कहा कि देशभर में वर्तमान में रासायनिक खाद्य और कीटनाशक के कारण खाद्यान्न फल सब्जियां जहरीली उत्पादित हो रही है जिससे मनुष्य का स्वास्थ्य दिन भी दिन खराब होता जा रहा है। इसको रोकने के लिए गोवंश का संरक्षण आज मानव की आवश्यकता है। कार्यक्रम में केंद्रीय महामंत्री अर्जुन सिंह राजपुरोहित तिंवरी ने देशभर से आए गो भक्तों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन केंद्रीय समन्वयक विट्ठलकृष्ण के मार्गदर्शन में सीईओ आलोक सिंहल ने किया।

राज्यपाल ने महाराज श्री के किए दर्शन लिया आशीर्वाद

सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने गोऋषि दत्तशरणानंदजी महाराजश्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पथमेड़ा के महाराज श्री से देशभर में गोवंश की वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि गौसेवा और संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जो हमारी संस्कृति की आत्मा से जुड़ी है। समारोह में देशभर से संत-महात्मा, गौभक्त एवं श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सिरोही पूर्व विधायक जगसीराम कोली, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, जालौर भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित वाली, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, पूर्व जिला प्रमुख बन्ने सिंह गोहिल, न्यास के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग, गोसेवा महानिदेशक धनराज चौधरी, मैनेजिंग ट्रस्टी ब्रह्मदत्त पुरोहित, भूराराम पुरोहित, हरिसिंह शिवतलाव, ठाकुर हरिसिंह केसुआ, भरत सिंह बसंत, केवलाजी पुरोहित, अंबालाल सुथार, रणछोड़ पुरोहित रेवदर, केसाराम सुथार व भागचंद नागल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सांसद लुंबाराम चौधरी ने की 11 लाख की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल की मौजूदगी में गोसेवा के लिए जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने 11 लाख रुपए घोषणा की। गोपूजन, शिलान्यास और सभा स्थल पर हुए वैदिक मंत्रोच्चार और भव्य व्यवस्थाओं ने पूरे क्षेत्र में एक आध्यात्मिक वातावरण का संचार किया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि गौसेवा और भारतीय संस्कृति के प्रसार का भी प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ।

रिपोर्ट- रमेश माली

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version