भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे भारत में चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत रेवदर (Reveder) विधानसभा का आत्मनिर्भर भारत विधानसभा सम्मेलन रेवदर के वड़ेश्वर मामा जी मंदिर में संपन्न हुआ। आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला सहसंयोजक एवं रेवदर विधानसभा के संयोजक दीपेंद्र सिंह पीथापुरा ने बताया कि रेवदर विधानसभा सम्मेलन में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक हमारा ग्रामीण क्षेत्र आत्मनिर्भर नहीं बनेगा तब तक भारत विकसित राष्ट्र नहीं बनेगा इसलिए हम सभी को अपने-अपने ग्रामीण क्षेत्र में किसानों,युवाओं,महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कुछ ना कुछ भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में जालौर सिरोही सांसद ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी जो भी योजना बनाते हैं उससे समाज के अंतिम पंक्ति पर बैठे हुए व्यक्ति का किस तरह से उधधार हो और वह किस तरह से आत्मनिर्भर बने उसका चिंतन रहता है।
कार्यक्रम में रेवदर विधानसभा के पूर्व विधायक जगसी राम कोली ने संबोधित करते हुए बताया कि राजस्थान की भजनलाल सरकार राइजिंग राजस्थान के माध्यम से राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई लघु उद्योग ग्रामीण क्षेत्र में लगाने जा रहा है जिससे ग्रामीण क्षेत्र का विकास होगा। कार्यक्रम में जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित ने संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले दीपावली त्यौहार पर ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी चीज खरीदने एवं बेचने का आह्वान किया। कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने आमजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान आगामी 25 दिसंबर तक चलेगा और इसमें हम सब स्वदेशी चीजों का ज्यादा ज्यादा उपयोग करने हेतु आमजन को प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़,जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक दीपेंद्र सिंह देवड़ा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश राज रावल,भाजपा जिला मंत्री पवन राठौड़,भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी गणपत सिंह निंबोड़ा,भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रकाश मेघवाल ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दक्षा देवड़ा,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह देवड़ा,सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक डायालाल दवे, पूर्व जिला महामंत्री मदन सिंह थल,मंडल अध्यक्ष हरीश लोहार,कुलदीप रामपुरा,मनीष सिंघल,गणेश बंजारा,अमराराम चौधरी,मुकेश सिंह डाबी,पूर्व मंडल अध्यक्ष आत्माराम वैष्णव,लक्ष्मण कोली, पंचायत समिति सदस्य नरसाराम माली,जयदीप सिंह देवड़ा अशोक पुरोहित,हरदाराम कोली,किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजीत सिंह निंबोड़ा,जिला परिषद सदस्य मगनकोली,केसर सिंह डबाणी, जैताराम चौधरी धवली, शंकर कोली,केसर सिंह नागनी,अनिल वैष्णव, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रजापत,दीपाराम देवासी,गणपत जोशी,रणछोड़ सेन,गुलाब सिंह भटाणा, भीमाराम चौधरी आदि भाजपा पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- रमेश माली
