Revder : नवनियुक्त भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित का किया स्वागत

1 Min Read
Revder

रेवदर (Revder) भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा होने के बाद सिरोही ज़िले से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित को प्रदेश मंत्री का दायित्व देने पर पूरे सिरोही ज़िले में हर्ष का माहौल है,कार्यकर्ताओं में नारायण पुरोहित का स्वागत करने की होड़ लगी हुई है।भाजपा जिला प्रवक्ता एवं राजस्थान सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सुशासन दिवस के रेवदर आबूरोड विधानसभा प्रभारी दीपेंद्र सिंह देवड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित का साफ़ा पोसी,माल्यार्पण कर एवं भगवान सारणेश्वर जी का छायाचित्र दे स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित ने बताया कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताक़त है और आप कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम आने वाले आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव मे राजस्थान में भाजपा को प्रचंड जीत दिलवाएंगे।स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह देवड़ा,भाजपा अनादरा मंडल मन की बात संयोजक एवं पूर्व मंडल महामंत्री अशोक पुरोहित,पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जयदीप सिंह देवड़ा,पूर्व भाजपा मंडल मंत्री भाणाराम मेघवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- रमेश माली

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version