रेवदर (Revder) क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में छोटे बच्चे की मौत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार एक महिला अपने मासूम बच्चे के साथ रेवदर–रानाडी रोड पर पैदल जा रही थी। इसी दौरान पत्थरों से भरा एक ट्रैक्टर अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे चल रहे बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल बच्चे को उठाकर इलाज के लिए रेवदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही रेवदर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक और हादसे के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।
रिपोर्ट – रमेश माली
