Revder : भाजपा जिला नेतृत्व में दीपेंद्र सिंह देवड़ा को दिया रेवदर आबूरोड विधानसभा का दायित्व

2 Min Read
Revder

रेवदर (Revder) राजस्थान की भाजपा सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पूरे राजस्थान में सुशासन दिवस मनाया जाने वाला है जिसमें राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा के कार्य 2 साल में हुए विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाना एवं लाभार्थियों का सम्मान किया जाएगा।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने सुशासन को सफलतापूर्वक करने हेतु तीनों विधानसभा में संयोजक एवं सहसंयोजकों की नियुक्ति की है जिसके तहत रेवदर आबूरोड विधानसभा के लिए भाजपा युवा नेता भाजपा जिला प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह देवड़ा को जिम्मेदारी दी है।दीपेंद्र सिंह देवड़ा पहले भी प्रदेश द्वारा आए अभियानों के जिला संयोजक एवं विधानसभा संयोजक रह चुके हैं,दीपेंद्र सिंह देवड़ा के पास अभी रेवदर विधानसभा संयोजक आत्मनिर्भर भारत अभियान की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी है। दीपेंद्र सिंह देवड़ा को संगठन का लंबा अनुभव है जैसे कि पहले वह भाजपा अनादरा मंडल के अध्यक्ष पद का दायित्व भी निभा चुके हैं,उससे पहले वे युवा मोर्चा में प्रदेश कार्य समिति सदस्य,बाड़मेर युवा मोर्चा जिला प्रभारी,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री आदि दायित्व भी निभा चुके हैं। दीपेंद्र सिंह देवड़ा को भाजपा द्वारा सुशासन दिवस की रेवदर विधानसभा की जिम्मेदारी देने के बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया एवं दूरभाष के माध्यम से दीपेंद्र सिंह देवड़ा को बधाइयां दी।बधाई देने वालों में भाजपा अनादरा मंडल के पूर्व महामंत्री एवं मन की बात संयोजक अशोक पुरोहित,पूर्व अनादरा मंडल उपाध्यक्ष जयदीप सिंह देवड़ा,पूर्व मंडल मंत्री भाणाराम मेघवाल,केसर सिंह पैराडिया,रमेश जोशी,सुल्तान सिंह थल,दिनेश चौधरी मकावल,सरपंच महेन्द्र मेघवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता ने बधाई दी।

रिपोर्ट – रमेश माली

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version