
छात्राओं को दी विदाई स्थानीय विद्यालय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रानीवाड़ा(Raniwada) कला के कक्षा 12 सी की छात्राओं को विदाई विद्यालय से विदाई दी गई इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य वगता राम प्रजापति की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रजापति ने बताया कि यह भावुक क्षण था जिसमें बालिकाओं के द्वारा अपनी बात रखी गई विद्यालय परिवार के भामाशाह पुस्तकालय अध्यक्ष मोहनी बाई बिश्नोई व व्याख्याता विमला कुमारी बिश्नोई के द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी को एक डॉक्यूमेंट फाइल व कलम भेंट की गई विद्यार्थियों के आशीर्वाद के लिए व्याख्याता नरपत सिंह राजपुरोहित व्याख्याता अशोक कुमार सेन व्याख्याता विमला बिश्नोई अध्यापक कृष्ण कुमार ने संबोधित किया विदाई लेने वाले विद्यार्थियों के द्वारा नूरनाज पूजा कवर रिंकू परमार हिना कुमारी ने संबोधित किया मच का संचालन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सूरजपाल सिंह देवड़ा ने किया इस अवसर पर निंबाराम चौहान चुन्नीलाल चौहान टीकमचंद जीनगर रणछोडा़ राम पुरोहित जय कवर देवड़ा भोलाराम देवासी रमेश कुमार जोशी हितेश कुमावत रामनिवास बिश्नोई मुकेश कुमार विश्नोई उम्मेद सिंह देवड़ा शेखरव सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित थे।
रिपोर्ट – मुकेश लाखारा
