
रानीवाड़ा (Raniwada) राजस्थान में भाजपा सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में विकास कार्य दुगुनी गति से हो रहे हैं। यह बात पूर्व विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह देवल ने कही।राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सुशासन रथ यात्रा रानीवाड़ा कलां से प्रारंभ होकर जालेरा खुर्द, दहीपुर, मैत्रीवाड़ा होते हुए गांग गांव पहुंची। विभिन्न गांवों में ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नारायणसिंह देवल ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने केवल दो वर्षों में उतने विकास कार्य कराए हैं, जितने पिछली कांग्रेस सरकार पांच वर्षों में भी नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है और प्रदेश के साथ-साथ रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।देवल ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं और सरकार सुशासन की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट रमेश ओजणा ने सुशासन रथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा ग्रामीणों को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार खंडेलवाल, मंडल उपाध्यक्ष मसराराम प्रजापत, सवदाराम चौधरी, लखमाराम चौधरी, अनिल जोशी, अब्दुल सिंधी (कुड़ा) सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश लाखारा
