रानीवाडा (Raniwada) राजस्थान सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन रथ यात्रा के समापन अवसर पर जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल व हीरालाल सारस्वत, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट रमेश चौधरी, बलवंत पुरोहित, भंवरसिंह राजपुरा, चन्दनसिंह कालमा एवं प्रकाश जांगू, वीर बाल दिवस कार्यक्रम के संयोजक हिंगलाजदान चारण की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरू गोविन्द सिंह के दोनो पुत्रों जोरावरसिंह व फतेहसिंह के शहादत दिवस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीर बाल दिवस के रूप में मनानने का निर्णय लिया है इसी कडी में 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने कहा कि आज वीर बाल दिवस पर गुरू गोविन्दसिंह के दोनो पुत्रों की शहादत को आज वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, आज का यह दिन हम भारतवासियों के लिए अति महत्वपूर्ण दिवस है। देवल ने कहा कि प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास के नये आयाम स्थापित करने के साथ-साथ रोजगार के नये अवसर भी सृजित किये जा रहे है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने दो वर्ष में ही अपने घोषणा के पत्र के 80 प्रतिशत कार्यो को पूर्ण कर लिया है। प्रदेश के गरीब वर्ग को ध्यान में रखते हुए सैकडों जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है जिसका लाभ प्रदेश के सभी वर्गो को मिल रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के बूथ लेवल एजेण्ट को विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतू प्रतिबद्ध है एवं भजनलाल सरकार ने गरीब को गणेश मानकर योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुॅचाया है। राजपुरोहित ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश द्वारा दिये जाने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने का प्रयास करना है तथा एसआईआर में नये नाम जोडने की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देना है। वीर बाल दिवस कार्यक्रम में जिला संयोजक हिंगलाजदान चारण ने वीर बाल दिवस मनाने के उद्देश्य के बारे में बताते हुए गुरू गोविन्दसिंह केे परिवार की शहादत के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। कार्यक्रम को मंडल जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सारस्वत, हेमाराम विश्नोई, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट रमेश चौधरी, बलवंत पुरोहित, चन्दनसिंह कालमा, बलवंत पुरोहित एवं भंवरसिंह राजपुरा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को संचालन जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने किया। इस अवसर पर भाजपा विधानसभा क्षेत्र रानीवाडा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एव ंबीएलए-2 उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश लाखारा
