
केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण एस, आई,आर अथवा मतदाता सूची शुद्धिकरण हेतु अभियान सुनिश्चित किया गया है। जिसमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार पार्टी की ओर से इस अभियान की मोनिटरिंग हेतु प्रदेश स्तरीय अतिरिक्त टीम की घोषणा की गई। जिसके राजसमन्द (Rajasmand) पूर्व जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ को इस टीम में शामिल किया गया है। राजसमंद के पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ ,पूर्व में भी भाजपा के राष्ट्रीय अभियान सेवा पखवाड़ा में स्वास्थ्य शिविर कार्यकम में प्रदेश स्तर पर सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई थी। जिसमें सराहनीय कार्य को देखते हुए पुनः प्रदेश ने एस ,आई, आर जैसे राष्ट्रीय अभियान में प्रदेश स्तरीय मॉनिटरिंग टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
