
राजसमंद (Rajsamand) जिला मुख्यालय राजसमंद पर राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत विद्या संबल सहायक आचार्यों ने जिला कलेक्टर राजसमंद को ज्ञापन सौंप पर रोजगार गारंटी व सेवा की सुनिश्चितता की मांग की। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय भीम, राजकीय महाविद्यालय खमनोर,राजकीय महाविद्यालय नाथद्वारा,राजकीय महाविद्यालय कुंवारिया , राजकीय महाविद्यालय देवगढ़ राजकीय कन्या महाविद्यालय राजसमंद के सहायक आचार्यों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि हम 2021 से राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत हैं, अब सरकार हमें हटा कर सिर्फ 5 वर्ष के लिए संविदा भर्ती कर रही है, जो कि न्याय संगत नहीं है, 5 वर्ष कार्य करवाया लिया और 5 वर्ष के के लिए फिर से ऐसा किया जा रहा है। हम इसका विरोध करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि पहले हमें रोजगार गारंटी व सेवा की सुनिश्चितता प्रदान करें, फिर बचे हुए पदों पर भर्ती हेतु विचार करें। यदि सरकार ने हमारी मांगों पर विचार नहीं किया, तो हम आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान राजसमंद जिले के समस्त महाविद्यालयों के विद्या संबल के सहायक आचार्य मौजूद रहें।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
